श्रीनगर 5 जनवरी( दैनिक खबरनामा)जम्मू-कश्मीर से पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) गए 300 से अधिक लोग इस समय सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी निगरानी में हैं। खुफिया एजेंसियों के अनुसार, ये लोग पुंछ और राजौरी के सीमावर्ती जिलों में नशा-आतंक (नार्को टेरर) और आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में संलिप्त हैं।सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि सीमा पार से संचालित ये लोग स्थानीय युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने और आतंकी संगठनों में भर्ती करने की कोशिश कर रहे हैं। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिए युवाओं से संपर्क कर उन्हें बहकाया जा रहा है। कुछ मामलों में युवाओं की भर्ती के प्रयास भी सामने आए हैं।जानकारी के अनुसार, इनमें से अधिकांश लोग पुंछ जिले के सुरनकोट, मेंढर, मानसी गुरसाई और सोजियां इलाकों से ताल्लुक रखते हैं।संपत्तियां जब्त, सख्त कार्रवाई शुरूसुरक्षा एजेंसियों ने ऐसे सभी लोगों की एक विस्तृत सूची तैयार कर ली है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसमें उनकी संपत्तियों को कुर्क और जब्त करना भी शामिल है।हाल ही में पुंछ पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर रफीक नाई उर्फ सुल्तान (गुरसाई क्षेत्र) की संपत्ति कुर्क की है। यह संपत्ति मेंढर के नार गांव में स्थित चार मरले कृषि भूमि की है। रफीक नाई कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित है और नशीले पदार्थों व हथियारों की तस्करी, प्रशिक्षित आतंकियों की घुसपैठ और पुंछ-राजौरी क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों को फिर से सक्रिय करने में शामिल रहा है।
इसी तरह, पुंछ पुलिस ने मंडी क्षेत्र में पाकिस्तान आधारित आतंकी हैंडलर जमाल लोन उर्फ जमाला की 6 कनाल 13 मरले जमीन भी कुर्क की है। जमाल लोन एक घोषित अपराधी है और PoK भागकर भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहा है। यह कार्रवाई अदालत के निर्देशों के तहत की गई है।90 के दशक की पृष्ठभूमि सूत्रों के अनुसार, 1990 के दशक के अंत में पुंछ और राजौरी मे कई लोग बेहतर आर्थिक अवसरों के लालच में PoK चले गए थे। सीमा पार मस्जिदों से की गई घोषणाओं में नौकरी और भत्ते का वादा किया गया था। बाद में इनमें से कई लोगों को एहसास हुआ कि उन्हें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने अपने नापाक मंसूबों के लिए इस्तेमाल किया।इन लोगों को आतंकियों का मार्गदर्शक (गाइड), नशे की तस्करी में शामिल किया गया और भारत विरोधी गतिविधियों में जबरन धकेला गया।कार्रवाई और तेज होगीएक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई और तेज की जाएगी। आने वाले दिनों में और संपत्तियां कुर्क की जाएंगी तथा दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस में फिर उभरे मतभेद, नेतृत्व और गठबंधन नीति पर उठे सवाल

दैनिक खबरनामा | श्रीनगर, 30 मई :  जम्मू-कश्मीर कांग्रेस में आंतरिक असहमति…

किश्तवाड़ में SOG का बड़ा ऑपरेशन: A+ आतंकी मुदस्सिर हुसैन के पिता समेत दो गिरफ्तार, हथियार और ग्रेनेड बरामद

दैनिक खबरनामा । किश्तवाड़, 20 जून : जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ…

लऊ गुज्जर नेटवर्क पर जम्मू पुलिस का बड़ा प्रहार, अमृतसर से AK-47, हेरोइन और 11 लाख नकदी बरामद; ISI कनेक्शन की जांच तेज

दैनिक खबरनामा । जम्मू, 16 जून :  कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर गुलजार…

एम्स विजयपुर को मिली आई बैंक और कार्निया ट्रांसप्लांट की मान्यता, जम्मू-कश्मीर में नेत्रदान को मिलेगा नया आयाम

दैनिक खबरनामा। जम्मू, 8 अगस्त: जम्मू-कश्मीर में अंग और ऊतक प्रत्यारोपण की…