चंडीगढ़ 6 जनवरी (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ में जनवरी की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाओं के कारण शीतलहर का प्रकोप जारी है। लगातार गिरते तापमान को देखते हुए चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सर्दी की छुट्टियों में बदलाव किया है।शिक्षा विभाग द्वारा 4 जनवरी 2026 को जारी आदेश के अनुसार, शहर के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों की फिजिकल कक्षाएं 10 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगी। इसके साथ ही प्ले ग्रुप, नर्सरी और किंडरगार्टन के बच्चों की छुट्टियां भी 10 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं।शिक्षा विभाग का कहना है कि अत्यधिक ठंड और ठंडी हवाओं के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए यह निर्णय एहतियातन लिया गया है। हालांकि, उच्च कक्षाओं को लेकर स्कूल प्रबंधन अपने स्तर पर आवश्यक दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्णय ले सकते हैं।मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है, ऐसे में शिक्षा विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। जरूरत पड़ने पर आगे भी छुट्टियों की अवधि बढ़ाई जा सकती है।इस फैसले से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है, वहीं बच्चों में भी छुट्टियां बढ़ने को लेकर खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
AAP अकेले लड़ेगी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव, कांग्रेस से गठबंधन से किया इनकार
- Vishal
- January 8, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026