करौली 7 जनवरी(दैनिक खबरनामा) धौलपुर पीएम श्री योजना के अंतर्गत पीएम श्री स्वतंत्रता सेनानी चिरंजीलाल शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, करौली के विद्यार्थियों का एक शैक्षिक भ्रमण मिलिट्री स्कूल धौलपुर के लिए आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार पाराशर ने प्रातः 8:00 बजे विद्यालय साझेदारी कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने मिलिट्री स्कूल धौलपुर में स्थित म्यूजियम, पुस्तकालय, विभिन्न प्रकार की आधुनिक प्रयोगशालाओं के साथ-साथ विद्यालय परिसर एवं बाहरी शैक्षिक वातावरण का अवलोकन किया। विद्यार्थियों को मिलिट्री स्कूल की शैक्षणिक पद्धति, अनुशासन, नवाचार, समय प्रबंधन एवं सुव्यवस्थित प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी प्राप्त हुई, जिससे वे अत्यंत प्रेरित हुए।इस शैक्षिक भ्रमण से न केवल विद्यार्थियों बल्कि विद्यालय स्टाफ को भी सैन्य विद्यालय की कार्यशैली को समझने का अवसर मिला, जिससे भविष्य में शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी।भ्रमण के दौरान पीएम श्री प्रभारी ऋषिकेश मीणा, सह प्रभारी वीरेन्द्र गुर्जर, व्याख्याता राजेन्द्र मीना, नीलम कुमारी गुप्ता, सविता जादौन एवं सरोज गुप्ता सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने इस भ्रमण को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :

30 अप्रैल तक पूरा होगा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, लागत करीब 1,900 करोड़ L&T और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अयोध्या। अयोध्या में बन…
Share to :