मध्य प्रदेश 7 जनवरी(दैनिक खबरनामा)धार जिले के धामनोद थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वर्षों से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को पुलिस ने अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) श्री विजय डावर एवं एसडीओपी धामनोद श्रीमती मोनिका सिंह के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई।
थाना प्रभारी धामनोद श्री प्रवीण ठाकरे के नेतृत्व में दिनांक07.01.2026 को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना धामनोद के पुराने अपराध क्रमांक 165/07, धारा 376 भादवि के तहत वर्ष 2010 से लगभग 15 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी धुमसिंह पिता रणतिया मानकर, निवासी बलवारी, थाना गंधवानी अपने गांव में मौजूद है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।इसी कार्रवाई के दौरान मुखबिर से प्राप्त दूसरी सूचना पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के अंतर्गत वर्ष 2018 से लगभग 8 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी संदीप पिता मुन्सिया भील, निवासी सिंघाना, थाना मनावर को उसके गांव से गिरफ्तार किया।
दोनों स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है।इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री प्रवीण ठाकरे, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह राजावत, प्रधान आरक्षक 125 बसंत रावत एवं आरक्षक 1058 निखिल अवस्थी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :

30 अप्रैल तक पूरा होगा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, लागत करीब 1,900 करोड़ L&T और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अयोध्या। अयोध्या में बन…
Share to :