पंजाब 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा)जालंधर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 16 जनवरी को जालंधर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। राष्ट्रपति के दौरे को ध्यान में रखते हुए जिला जालंधर को 14 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक ‘नो फ्लाइंग ज़ोन’ घोषित किया गया है।अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट-सह-अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए जिले की सीमा में ड्रोन, रिमोट कंट्रोल एयरक्राफ्ट, पैराग्लाइडर, हेलीकॉप्टर और अन्य उड़ने वाले उपकरणों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है।हालांकि यह प्रतिबंध राष्ट्रपति, भारत सरकार और अन्य वीवीआईपी के आधिकारिक विमानों और हेलीकॉप्टरों पर लागू नहीं होगा।प्रशासन ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने और आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।15 जनवरी को अमृतसर में रहेंगी राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 जनवरी को अमृतसर स्थित गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके लिए जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन ने विशेष सुरक्षा और व्यवस्थाएं की हैं। करीब 30 वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।राष्ट्रपति सुबह श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, अमृतसर पहुंचेंगी, जहां उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे सड़क मार्ग से विश्वविद्यालय पहुंचकर छात्रों को डिग्रियां प्रदान करेंगी। समारोह के पश्चात वे ताज स्वर्णा होटल में ठहरेंगी।16 जनवरी को जालंधर में दीक्षांत समारोह अगले दिन राष्ट्रपति अमृतसर से जालंधर पहुंचकर डॉ. बी.आर. आंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) के 21वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रहेंगे।
राष्ट्रपति का यह दौरा राज्य के शैक्षणिक संस्थानों के लिए गौरवपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में ‘रोज़गार क्रांति’ सीएम भगवंत मान ने 818 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, चार साल में 65,264 सरकारी नौकरियां

पंजाब 12 मार्च 2026(जगदीश कुमार) पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने…

गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में रेलवे ट्रैक पर धमाका, मालगाड़ी इंजन क्षतिग्रस्त, चालक घायल

पंजाब 24 जनवरी 2026 ( जगदीश कुमार) पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले…

धान की खरीद से पहले पंजाब में खाली होंगी मंडियां, केंद्र 20 सितंबर तक उठाएगा 18 लाख मीट्रिक टन पुराना अनाज

दैनिक खबरनामा | नई दिल्ली, 08 अगस्त 2026. पंजाब में आगामी धान…

मोगा में सफाई व्यवस्था पर चला सरकार का डंडा, औचक निरीक्षण के बाद नगर निगम आयुक्त को कारण बताओ नोटिस

दैनिक खबरनामा| मोगा, 23 जून 2026. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व…