उत्तराखंड 16 जनवरी (दैनिक खबरनामा) उत्तराखंड
देहरादून। पर्यटन व्यवसाय को स्थानीय लोगों के हित में मजबूत करने के उद्देश्य से उत्तराखंड सरकार ने होम स्टे योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रदेश की होम स्टे योजना का लाभ केवल उत्तराखंड के स्थायी निवासियों को ही मिलेगा। बाहरी राज्यों के लोग तीन से चार कमरों में संचालित होने वाले होम स्टे के लिए पंजीकरण नहीं करा सकेंगे।राज्य मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड पर्यटन, यात्रा व्यवसाय,होम स्टे एवं बेड-एंड-ब्रेकफास्ट पंजीकरण नियमावली–2026 को मंजूरी दे दी है। नई नियमावली के तहत राज्य के स्थायी निवासियों को अपने स्वामित्व वाले परिसरों में होम स्टे संचालन पर बिजली और पानी के कनेक्शन घरेलू दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, बाहरी लोगों द्वारा संचालित बेड-एंड-ब्रेकफास्ट इकाइयों पर बिजली और पानी की व्यावसायिक दरें लागू होंगी।सरकार के अनुसार, पहले किसी भी व्यक्ति को होम स्टे पंजीकरण की अनुमति होने के कारण राजस्व का नुकसान हो रहा था, क्योंकि होम स्टे योजना के अंतर्गत टैक्स नहीं देना पड़ता और घरेलू दरों पर बिजली-पानी की सुविधा मिलती थी। नई व्यवस्था से इस विसंगति को दूर किया गया है।प्रदेश में वर्तमान में छह हजार से अधिक होम स्टे पंजीकृत हैं। सरकार का मानना है कि इस योजना से स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे, साथ ही पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को किफायती दरों पर ठहरने की सुविधा भी जारी रहेगी। पर्यटन विभाग द्वारा होम स्टे संचालकों को मार्केटिंग और ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी प्रदान की जा रही

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

UCC पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी अब लंबित विचार करने का समय, लेकिन फैसला संसद का अधिकार

नई दिल्ली 10 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली समान नागरिक…
Share to :

असम को मिली नई रफ्तार डिब्रूगढ़ में नई विधानसभा की नींव, अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, 284 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास

असम 30 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) असम केंद्रीय गृह मंत्री अमित…
Share to :

प्रेग्नेंट पत्नी के बर्थडे पर रणदीप हुड्डा ने दी ग्रैंड पार्टी, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं लिन लैशराम

मुंबई 4 जनवरी( दैनिक खबरनामा) बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा के घर जल्द…
Share to :

आगरा में 630 किलो चांदी लेकर फरार हुआ कारोबारी, 17 करोड़ की ठगी का आरोप

दैनिक खबरनामा 20 अप्रैल 2026 आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र में…
Share to :