चंडीगढ़ 16 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ सेक्टर-32 के भीड़भाड़ वाले बाजार में गुरुवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो नकाबपोश युवकों ने एक केमिस्ट शॉप के बाहर फायरिंग कर दी। घटना रात करीब 9:32 बजे की है। सौभाग्य से इस वारदात में कोई हताहत नहीं हुआ।पुलिस के अनुसार, आरोपी बिना नंबर प्लेट की सफेद एक्टिवा स्कूटर पर सवार होकर आए थे। उन्होंने सेक्टर-32 स्थित सेवक फार्मेसी के बाहर दो राउंड फायर किए।एक गोली जमीन से टकराकर दुकान के कैश काउंटर से जा लगी, जबकि दूसरी गोली हवा में चलाई गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी रिहायशी इलाके की ओर फरार हो गए।मौके से एक खाली कारतूस बरामद किया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।दुकान के मालिकों में से एक तनिष्क लुथरा ने बताया, “मैं काउंटर पर खड़ा था, तभी दो नकाबपोश आए और बिना किसी चेतावनी के फायरिंग कर दी। दुकान में सभी कर्मचारी मौजूद थे। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में स्कूटर सवार दो युवक फायरिंग करते और भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलते ही सेक्टर-34 थाने की पुलिस, जिला क्राइम सेल और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंचीं। फॉरेंसिक (CFSL) टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
फिलहाल फायरिंग के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं है। दुकान मालिकों ने किसी भी तरह की धमकी या रंगदारी की मांग से इनकार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

AAP अकेले लड़ेगी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव, कांग्रेस से गठबंधन से किया इनकार

चंडीगढ़ 8 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़आम आदमी पार्टी (AAP) ने चंडीगढ़ नगर…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :