चंडीगढ़ 12 जनवरी( जगदीश कुमार)चंडीगढ़ स्टेट कोऑपरेटिव
बैंक लिमिटेड की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) सेक्टर-22 स्थित कम्युनिटी सेंटर में बैंक के चेयरमैन सतिंदर पाल सिंह सिद्धू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। यह बैठक लगभग 13 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आयोजित की गई, जिसे बैंक के लिए एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है।एजीएम में उपाध्यक्ष, प्रबंध निदेशक, बोर्ड सदस्य, बैंक के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में शेयरधारक मौजूद रहे। बैठक के दौरान आम सभा के समक्ष रखे गए सभी एजेंडा बिंदुओं को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई, जिससे बैंक के प्रति शेयरधारकों के विश्वास, पारदर्शिता और सुदृढ़ प्रशासन का संकेत मिला।सभा को संबोधित करते हुए चेयरमैन सतिंदर पाल सिंह सिद्धू ने इतने लंबे समय बाद एजीएम आयोजित होने को बैंक के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि यह बैंक
की कार्यप्रणाली में सुधार और स्थिरता को दर्शाता है।प्रबंध निदेशक अनुराधा चगती ने बोर्ड सदस्यों, शेयरधारकों और बैंक कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और सामूहिक प्रयासों से ही बैंक निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में पार्किंग पर राहत सालाना पास पर ₹600 तक की छूट, ‘वन पास’ स्कीम भी लागू

दैनिक खबरनामा 5 मार्च 2026 चंडीगढ़ नगर निगम शहरवासियों को पार्किंग शुल्क…
Share to :

सांसद Amritpal Singh को हाईकोर्ट से झटका, संसद सत्र में शामिल होने की पैरोल याचिका खारिज

दैनिक खबर 27 मार्च 2026 चंडीगढ़ पंजाब के खडूर साहिब से सांसद…
Share to :

चंडीगढ़ में ‘लोक समाधान’ पोर्टल लॉन्च, अब ऑनलाइन दर्ज होगी हर शिकायत

चंडीगढ़ 8 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल…
Share to :

चंडीगढ़ में हर दो दिन में एक बच्चा लापता, 4 साल में 722 मामले दर्ज

चंडीगढ़ 10 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में लापता बच्चों की समस्या…
Share to :