उत्तर प्रदेश 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा ) उत्तर प्रदेश बस्ती
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर बस्ती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी के नेतृत्व में थाना पुरानी बस्ती के प्रभारी निरीक्षक जय दीप दूबे एवं एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हाईवे किनारे डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।इस कार्रवाई में पुलिस ने अभियुक्त विवेक पासवान और विपिन पासवान को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक जय दीप दूबे ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक स्विफ्ट डिज़ायर कार, डीजल से भरा गैलन, इस्माइल टूल, एक बड़ा चाकू तथा एक अवैध तमंचा बरामद किया गया है।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को सबदई कला हाईवे एवं परसा जाफर जायका ढाबा के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना पुरानी बस्ती के प्रभारी निरीक्षक जय दीप दूबे के साथ एसओजी टीम प्रभारी विकास यादव भी शामिल रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

दिल्ली कोर्ट ने पूर्व डिप्टी रेज़िडेंट कमिश्नर के खिलाफ CBI की क्लोज़र रिपोर्ट को मंज़ूरी दी

दिल्ली 4 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) की एक अदालत ने चंडीगढ़ प्रशासन…
Share to :

BBMB में बड़ा बदलाव पंजाब-हरियाणा का वर्चस्व खत्म, अब अन्य राज्यों के अधिकारी भी बन सकेंगे मेंबर

दैनिक खबरनामा 14 अप्रैल 2026 केंद्र सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड…
Share to :

गणतंत्र दिवस की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

मध्य प्रदेश 23 जनवरी (दैनिक खबरनामा) मध्य प्रदेश गुना 26 जनवरी 2026…
Share to :

कल्याण सिंह की जयंती पर मंत्री संदीप सिंह का बड़ा बयान, बोले बाबू जी ने श्रीराम के लिए सरकार की भी नहीं की चिंता’

कन्नौज 9 जनवरी(दैनिक खबरनामा) कन्नौज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह…
Share to :