उत्तर प्रदेश 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा ) उत्तर प्रदेश बस्ती
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर बस्ती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी के नेतृत्व में थाना पुरानी बस्ती के प्रभारी निरीक्षक जय दीप दूबे एवं एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हाईवे किनारे डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।इस कार्रवाई में पुलिस ने अभियुक्त विवेक पासवान और विपिन पासवान को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक जय दीप दूबे ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक स्विफ्ट डिज़ायर कार, डीजल से भरा गैलन, इस्माइल टूल, एक बड़ा चाकू तथा एक अवैध तमंचा बरामद किया गया है।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को सबदई कला हाईवे एवं परसा जाफर जायका ढाबा के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना पुरानी बस्ती के प्रभारी निरीक्षक जय दीप दूबे के साथ एसओजी टीम प्रभारी विकास यादव भी शामिल रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर 3100 हमले संसद में सरकार ने दी जानकारी

नई दिल्ली 13 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली Pabitra…
Share to :

जल जीवन मिशन 2.0 को मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर घर तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य

दैनिक खबरनामा 11 मार्च 2026 ग्रामीण भारत में हर घर तक नल…
Share to :

डोडरा क्वार की सड़कों को लेकर दिल्ली में अहम बैठक, केंद्र से विशेष सहायता की मांग

नई दिल्ली 21 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली/शिमला। विक्रमादित्य सिंह…
Share to :

ऑनलाइन धोखाधड़ी पर ग्राहकों को राहत 50 हजार तक के नुकसान पर 85% मुआवजा, 1 जुलाई से लागू होंगे आरबीआई के नए नियम

दैनिक खबरनामा 7 मार्च 2026 ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी के मामलों में ग्राहकों…
Share to :