मध्य प्रदेश 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) मध्य प्रदेश के धार में बसंत पंचमी पर्व के अवसर पर मध्यप्रदेश के धार स्थित भोजशाला संरक्षित परिसर में शुक्रवार सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां वाग्देवी के दर्शन किए। परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा हवन एवं पूजन का क्रम लगातार जारी रहा।शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा भोजशाला संरक्षित परिसर में व्यापक इंतजाम किए गए थे। परिसर के समीप पुलिस कंट्रोल रूम, अस्थायी चिकित्सालय, सीसीटीवी मॉनिटरिंग व्यवस्था तथा मीडिया सेंटर स्थापित किए गए थे।इस दौरान इंदौर संभाग के संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग, कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी ने अन्य अधिकारियों के साथ भोजशाला परिसर का लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के पालन में मुस्लिम समाज द्वारा निर्धारित स्थल पर दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच नमाज़ शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न हुई।
कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों के धैर्य की सराहना करते हुए व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सादगी ही पहचान डिंपल यादव ने मनाया 48 वां जन्मदिन, पारिवारिक माहौल में केक काटा

उत्तर प्रदेश 30 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) उत्तर प्रदेश मैनपुरी से सांसद…
Share to :

उत्तराखंड में शहरी परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, देहरादून मेट्रो और हरिद्वार रोपवे परियोजनाओं पर तेज हुई कार्रवाई

उत्तराखंड 18 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) उत्तराखंड के देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर…
Share to :

UGC एक्ट के खिलाफ हुंकार “गुलामी की अंतिम हदों तक लड़ेंगे कंचना यादव का देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

नई दिल्ली 2 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली UGC एक्ट को…
Share to :

हेडलाइंस: राहुल गांधी के एपस्टीन आरोपों पर हरदीप पुरी का जवाब, बोले- ‘सिर्फ 3-4 बार औपचारिक मुलाकात हुई’

नई दिल्ली 12 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली। लोकसभा…
Share to :