मध्य प्रदेश 10 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) जबलपुर। मध्यप्रदेश सरकार ने चाइनीज मांझे पर पूरी तरह से प्रतिबंध लागू कर दिया है। पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग की अधिसूचना के तहत कांच, धातु या नुकीले पदार्थों से लेपित पतंग डोर के निर्माण, भंडारण, बिक्री, आपूर्ति, आयात और उपयोग पर पूर्ण रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि बाजारों और अन्य क्षेत्रों में सघन निगरानी रखते हुए प्रतिबंधित मांझा बेचने और इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
पुलिस महानिदेशक ने जबलपुर सहित राज्य के सभी पुलिस अधिकारियों को नियमित जांच और जब्ती अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि चाइनीज मांझा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मांझे से सड़क हादसे, गंभीर चोटें और पक्षियों की मौत जैसी घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं, जिससे आमजन की सुरक्षा पर खतरा बढ़ गया है।सरकार ने जन जागरूकता पर भी विशेष जोर दिया है। बाजारों, स्कूलों और सामुदायिक स्तर पर लोगों को चाइनीज मांझे के खतरों से अवगत कराने के लिए अभियान चलाए जाएंगे। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित मांझे का उपयोग न करें और यदि कहीं बिक्री होती दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

30 अप्रैल तक पूरा होगा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, लागत करीब 1,900 करोड़ L&T और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अयोध्या। अयोध्या में बन…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :