चंडीगढ़ 24 जनवरी 2026 ( जगदीश कुमार) चंडीगढ़। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान के गोवा में होने जा रहे लाइव कंसर्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। चंडीगढ़ के प्रोफेसर डॉ. पंडित राव धरेन्नावर ने इस कार्यक्रम में गाए जाने वाले चर्चित गीत ‘बीड़ी जलई ले’ पर आपत्ति जताते हुए गोवा राज्य बाल संरक्षण आयोग (चाइल्ड कमीशन) से शिकायत की है। प्रोफेसर ने मांग की है कि कंसर्ट के दौरान इस तरह के गीत न गाए जाएं, जो बच्चों और किशोरों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।डॉ. धरेन्नावर ने अपनी शिकायत में चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट का हवाला देते हुए कहा है कि सार्वजनिक मंचों पर ऐसे गीतों का प्रदर्शन, जिनमें नशे या आपत्तिजनक शब्दों का उल्लेख हो, बच्चों के मानसिक विकास और सामाजिक मूल्यों पर प्रतिकूल असर डाल सकता है। उन्होंने कहा कि गोवा जैसे पर्यटन स्थल पर बड़ी संख्या में बच्चे और किशोर भी ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होते हैं, ऐसे में कलाकारों और आयोजकों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।25 जनवरी को गोवा में होना है सुनिधि का कंसर्ट जानकारी के अनुसार, सुनिधि चौहान का यह लाइव कंसर्ट 25 जनवरी को गोवा में आयोजित किया जाना है, जिसमें बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर पहले से ही काफी उत्साह देखा जा रहा है, लेकिन अब इस शिकायत के बाद आयोजन पर सवाल खड़े हो गए हैं।बच्चों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर जताई चिंताडॉ. धरेन्नावर ने कहा कि ‘बीड़ी जलई ले’ जैसे गीतों में नशे और अश्लीलता का अप्रत्यक्ष प्रचार होता है, जो बच्चों को गलत दिशा में प्रभावित कर सकता है। उन्होंने चाइल्ड कमीशन से अपील की है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप कर आयोजकों को निर्देश दें कि कार्यक्रम में ऐसे गीतों को शामिल न किया जाए।कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनीप्रोफेसर ने यह भी कहा कि यदि उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो वे कानूनी रास्ता अपनाने से पीछे नहीं हटेंगे। उनका कहना है कि यह मामला केवल एक गीत तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में फैल रही गलत प्रवृत्तियों पर रोक लगाने से जुड़ा हुआ है।
सुनिधि चौहान या आयोजकों की ओर से अभी प्रतिक्रिया नहीं
इस पूरे मामले में अभी तक सुनिधि चौहान या कार्यक्रम के आयोजकों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है और लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

AAP अकेले लड़ेगी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव, कांग्रेस से गठबंधन से किया इनकार

चंडीगढ़ 8 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़आम आदमी पार्टी (AAP) ने चंडीगढ़ नगर…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :