चंडीगढ़ 15 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ एक हाथ में गंगाजल, दूसरे में बेलपत्र, थाल में भांग-धतूरा और फल-फूल… होंठों पर “हर-हर महादेव” का जयघोष। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ट्राईसिटी—चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली—पूरी तरह शिवमय नजर आई। सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरा वातावरण भक्तिरस में डूबा रहा।सकेतड़ी शिव मंदिर में विशेष रूप से भारी भीड़ देखने को मिली। पांडवकालीन आस्था से जुड़े इस प्राचीन धाम में शनिवार रात से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। भीड़ को देखते हुए मंदिर के कपाट रात 11 बजे ही खोल दिए गए। पूरी रात “ॐ नमः शिवाय” के जाप और घंटों की अनुगूंज से परिसर गूंजता रहा।रविवार सुबह होते ही जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतारें कई मीटर तक फैल गईं। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना करते नजर आए।सुरक्षा के लिहाज से व्यापक प्रबंध किए गए थे। मंदिर परिसर और आसपास 500 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। पुलिस, जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन कमेटी ने मिलकर पार्किंग, पेयजल और कतार व्यवस्था को सुचारु रखा। स्वयंसेवक भी श्रद्धालुओं की सहायता में सक्रिय रहे।
महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर सकेतड़ी शिवधाम श्रद्धा, अनुशासन और सनातन आस्था का भव्य प्रतीक बनकर उभरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ताज होटल में बिजनेसमैन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवती से पुलिस की पूछताछ

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 21 अक्टूबर 2026. चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित ताज…

चंडीगढ़ के SSP सुमेर प्रताप सिंह बने DIG, ट्रैफिक और सिक्योरिटी की जिम्मेदारी जारी

दैनिक खबरनमा 11 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था संभाल…

मौली जागरां में पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप, 20-25 युवकों का परिवार पर कातिलाना हमला

दैनिक कहबरनामा 21 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के मौली जागरां स्थित विकास नगर…

भरोसे की रखवाली पर सवाल, चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल का चौकीदार लाखों के सामान गायब होने पर निलंबित

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 13 अगस्त: सरकारी संपत्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने…