पंजाब 25 जनवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को सलेरन डैम स्थल पर पर्यावरण-अनुकूल हट्स का उद्घाटन करते हुए राज्य में इको-टूरिज्म को नई दिशा देने का दावा किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य के पर्यटन स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से विकसित कर रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दे रही है। अमृतसर, पटियाला और चमरौड़ झील जैसे स्थानों पर फिल्मों की शूटिंग और डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा मिलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।उन्होंने दावा किया कि सलेरन डैम इको-टूरिज्म प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों को कड़ी टक्कर देगा और पंजाब को पर्यटन के नए मानचित्र पर स्थापित करेगा।सीएम मान ने बताया कि इस परियोजना पर करीब 2.80 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जबकि इससे सालाना 18 लाख रुपये से अधिक राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं की आय बढ़ाने में भी सहायक होगा।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने खंडहर में तब्दील हो चुके 52 सरकारी रेस्ट हाउसों को दोबारा चालू कर दिया है, जिनसे अब हर महीने लगभग एक करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया जा रहा है। उन्होंने पिछली सरकारों पर सरकारी संपत्तियों को कम कीमत पर बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने ऐसी संपत्तियों को वापस हासिल कर जनता के हित में उपयोग में लाया है।सीएम मान ने कहा कि इससे पहले चौहाल डैम इको-टूरिज्म प्रोजेक्ट को जबरदस्त सफलता मिली है और अब सलेरन डैम को विकसित कर पर्यटकों के लिए एक और आकर्षक गंतव्य तैयार किया गया है।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026
फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है
- Editorial Team
- June 16, 2026