मोहाली 12 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और मोहाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
में 175 ग्राम हेरोइन और 36 बोर का अवैध हथियार बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 09 जनवरी 2026 को एएनटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 150 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस संबंध में थाना एएनटीएफ मोहाली में मामला दर्ज किया गया।इसके बाद 10 जनवरी 2026 को पुलिस पार्टी ने आगे की कार्रवाई करते हुए एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 25 ग्राम हेरोइन और एक 36 बोर का अवैध हथियार बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस
दर्ज किया गया।11 जनवरी 2026 को पुलिस ने तीसरी गिरफ्तारी की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने नशा तस्करी से जुड़े कई अहम खुलासे किए। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी को भी कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

12 फरवरी को मोहाली में लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 10वीं से ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

पंजाब 11 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली में जिला रोजगार एवं…
Share to :

कुलवंत सिंह ने 60.93 लाख रुपये की लागत वाले सीवरेज प्रोजेक्ट की शुरुआत की

दैनिक खबरनामा साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 26 मार्च 2026 हलका विधायक कुलवंत…
Share to :

मोहाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 800 ग्राम अफीम के साथ यूपी का तस्कर गिरफ्तार

दैनिक ख़बरनामा 19 अप्रैल 2026 मोहाली जिले के एस.ए.एस. नगर में नशा…
Share to :

बठिंडा में प्रताप सिंह बाजवा का सरकार पर हमला, बोले जिनको सिपाही भी सल्यूट नहीं करते थे, उन्हें अब डीजीपी कर रहा सल्यूट

पंजाब 15 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा )पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Pratap…
Share to :