मोहाली 26 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) मोहाली।
मोहाली तेजी से एक आधुनिक महानगर के रूप में उभर रहा है और इसके साथ ही यहां की मॉल संस्कृति भी अपनी विशिष्ट पहचान बना रही है। इसी कड़ी में एचएलपी गैलेरिया मॉल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य और गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल के. जे. सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई, जिसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान पूरा मॉल परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। सुरक्षा कर्मियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को और अधिक जीवंत बना दिया। बड़ी संख्या में परिवारों, युवाओं और शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल के. जे. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे संवैधानिक कर्तव्यों, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने ऐसे आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को भारत के मूल्यों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर एचएलपी गैलेरिया के निदेशक प्रदीप बंसल, अंकुर चावला और अंशुल चावला भी उपस्थित रहे। निदेशकों ने सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।मॉल प्रबंधन ने बताया कि अब मोहाली के मॉल केवल खरीदारी के केंद्र नहीं रह गए हैं, बल्कि वे सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में भी उभर रहे हैं। राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक अवसरों पर ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों और युवाओं को देश की परंपराओं और मूल्यों से जोड़ा जा रहा है।समारोह के अंत में मॉल डायरेक्टर प्रदीप बंसल ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। पूरे मॉल को तिरंगे की थीम और देशभक्ति प्रतीकों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिसने समारोह को यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अमृतसर बनेगा आस्था का नया केंद्र: माता सीता, लव-कुश के भव्य मंदिर से लेकर ‘हमारे राम’ तक, पंजाब सरकार की बड़ी धार्मिक सौगातें

दैनिक खबरनामा | अमृतसर, 28 जून 2026. पंजाब की धार्मिक और सांस्कृतिक…

IPL के बीच शिमला पहुंचीं प्रीति जिंटा, किन्नौरी टोपी में शेयर की फोटो बोलीं ‘गर्मी और IPL से ब्रेक लेने आई हूं’

दैनिक खबरनामा 24 अप्रैल 2026 प्रीति जिंटा IPL के रोमांच के बीच…

मोहाली कार्निवाल ‘पंजाब साखी शक्ति मेला’ 30 जनवरी से, सेल्फ हेल्प ग्रुप्स और MSME उत्पादों को मिलेगा बड़ा मंच

पंजाब 27 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर,जिला प्रशासन…

जहरीली शराब पर सख्ती की मांग, मेथनॉल की निगरानी के लिए केंद्र से विशेष कानून बनाने की अपील

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 18 जून 2026. पंजाब के वित्त, आबकारी एवं कर…