राजस्थान 26 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में भाड़ौती–मथुरा मेगा हाइवे पर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। शेषा ढोला के पास तेज रफ्तार बोलेरो कार आगे चल रही लकड़ी से भरी ट्रैक्टर–ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली में लदी भारी लकड़ियां कार के ऊपर गिर गईं, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में कार सवार राहुल उर्फ दीपेश मीणा, निवासी उलियाना गांव, गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए हाइवे पर यातायात भी बाधित रहा। सूचना मिलते ही मलारना डूंगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत जिला अस्पताल सवाई माधोपुर भिजवाया गया, जहां उपचार जारी है।प्राथमिक जांच में हादसे का कारण चलती ट्रैक्टर–ट्रॉली में पीछे से बोलेरो कार का घुसना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए प्रशासन ने वाहन चालकों से सतर्कता बरतने और गति सीमा का पालन करने की अपील की है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

लंकापल्ली जंगल में माओवादियों का प्रेशर IED विस्फोट, ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ 23 जनवरी (दैनिक खबरनामा) छत्तीसगढ़ बीजापुर। बीजापुर जिले के इलमीडी थाना…
Share to :

कटक के SCB मेडिकल कॉलेज ICU में भीषण आग 10 की मौत, 11 घायल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक

दैनिक खबरनामा 16 मार्च 2026 कटक में स्थित SCB Medical College and…
Share to :

नागपुर में जन्म, अनाथालय से नीदरलैंड तक का सफर तीन दिन में छोड़ा गया बच्चा डच दंपती ने गोद लिया

महाराष्ट्र 15 जनवरी (दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र नागपुर 10 फरवरी 1985 को महाराष्ट्र…
Share to :

30 साल की किस्मत रंग लाई रिटायर्ड पोस्टमास्टर ने जीते 6 करोड़

दैनिक खबरनामा 20 अप्रैल 2026 दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार किस्मत…
Share to :