राजस्थान 31 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) राजस्थान
सुथार समाज कल्याणपुर द्वारा आदि शिल्पी, महान वास्तुकार एवं सृष्टि के रचियता भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।जयंती के दिन प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री विश्वकर्मा जी को यज्ञ में आहुतियाँ अर्पित की गईं तथा समाज एवं विश्व शांति की मंगल कामना की गई। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए भगवान श्री विश्वकर्मा जी की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई।शोभायात्रा में समाज के लगभग 40 गांवों से आए युवाओं एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर इस वर्ष के बोलीदाताओं का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही आगामी विश्वकर्मा जयंती के आयोजन हेतु भामाशाहों द्वारा उत्साहपूर्वक बोलियां भी लगाई गईं।
कार्यक्रम के दौरान समाजहित में चर्चा करते हुए सामाजिक कुरीतियों, फिजूलखर्ची एवं नशावृत्ति के उन्मूलन पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने समाज को एकजुट रहकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।अंत में मंदिर ट्रस्ट की ओर से सभी भामाशाहों का आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम में पधारे समस्त अतिथियों एवं समाजजनों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया गया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :