दैनिक खबर नामक 11 मार्च 2026 ईरान में चल रहे युद्ध के कारण खाद्य तेलों के आयात पर असर पड़ा है, जिससे देश के बाजारों में खाद्य तेलों के दाम तेजी से बढ़ने लगे हैं। थोक बाजार में सरसों के तेल की कीमत में 30 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं सोया रिफाइंड भी 30 रुपये और पॉम ऑयल 15 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में माल की कमी के कारण कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है।पांडेयगंज और यहियागंज के बड़े किराना व्यापारियों के अनुसार थोक बाजार में पहले 130 रुपये प्रति लीटर बिकने वाला सरसों तेल अब बढ़कर 160 रुपये हो गया है। इसी तरह 140 रुपये वाला सोया रिफाइंड 170 रुपये और 140 रुपये वाला पॉम ऑयल 155 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है।कृषि विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र सिंह के अनुसार सरसों की नई फसल तैयार हो चुकी है और कई जगहों पर कटाई भी शुरू हो गई है, ऐसे में इस तरह से दाम बढ़ना चिंता का विषय है। फुटकर व्यापारी संतोष गुप्ता का कहना है कि होली तक जो कीमतें स्थिर थीं, अब उनमें तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जिससे बाजार में खाद्य तेल की कमी भी बढ़ती जा रही है।व्यापारियों के मुताबिक हाल ही में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में तेल सीज किए जाने से भी बाजार में सप्लाई प्रभावित हुई है। 23 से 26 फरवरी के बीच चलाए गए इस अभियान में केवल लखनऊ में ही करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक का खाद्य तेल सीज किया गया।कारोबारियों का आरोप है कि हजारों टिन तेल गोदामों में सील पड़े हैं और अब तक उनकी जांच रिपोर्ट भी नहीं आई है। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत नमूनों की जांच रिपोर्ट 14 दिनों में आ जानी चाहिए, लेकिन 14 दिन बीतने के बाद भी रिपोर्ट जारी नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार नमूने अभी सरकारी लैब में ही पड़े हैं और निजी लैब से जांच कराने की तैयारी की जा रही है। हालांकि इस मामले में खाद्य विभाग के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

तेज धूल भरी आंधी से बदला रूट, डिब्रूगढ़ जाने वाली इंडिगो फ्लाइट इंफाल डायवर्ट

असम 22 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) असम के डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे…
Share to :

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में दो रोडवेज बसें भिड़ीं 3 की मौत, 31 घायल

उत्तर प्रदेश 2 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) उत्तर प्रदेश लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे…
Share to :

यूरोपियन लीडर्स का बड़ा बयान भारत बना ग्लोबल पॉलिटिक्स की नई धुरी, राष्ट्रपति भवन में हाई-लेवल डिनर से मजबूत हुआ भारत-यूरोप रिश्ता

नई दिल्ली 28 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली। भारत की बढ़ती…
Share to :

मड़वास में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन, दूसरे दिन सतगुरुदेव भगवान स्वामी जी महाराज ने किया कलियुग का विस्तार से वर्णन

मध्य प्रदेश 4 जनवरी(दैनिक खबरनामा)सीधी जिले के मझौली ब्लॉक अंतर्गत मड़वास में…
Share to :