उत्तराखंड 31 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। आज सुबह पहाड़ी इलाकों में जमकर पाला गिरने से ठंड में भारी इजाफा दर्ज किया गया, जबकि मैदानी क्षेत्रों में हल्के कोहरे ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दीं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से आज शाम या रात से मौसम उग्र रूप दिखा सकता है।आईएमडी के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में आज कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 3000 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार जताए गए हैं।
मौसम विभाग ने बताया कि एक फरवरी से प्रदेश में बारिश का दौर और तेज हो सकता है। एक से तीन फरवरी तक राज्य के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। चार फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है, जबकि पांच फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। छह फरवरी को फिर से तीन पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है।
तीन दिन के लिए यलो अलर्ट मौसम विभाग ने एक से तीन फरवरी तक प्रदेशभर में यलो अलर्ट जारी किया है। एक फरवरी को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।गौरतलब है कि वर्ष 2022 में भी फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम बेहद खराब रहा था और तीन फरवरी को उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बर्फबारी हुई थी। इस बार भी मौसम के ऐसे ही तेवर दिखने की आशंका जताई जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :