नई दिल्ली 3 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 05 फरवरी से कई राज्यों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई
गई है। इससे तापमान में गिरावट आने के आसार हैं और ठंड बढ़ सकती है।मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पाकिस्तान और पंजाब की ओर से सक्रिय बादल अब तेजी से हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर
और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहे हैं। इसके असर से हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बौछारें और गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है।बीते कुछ दिनों से अच्छी धूप निकलने के कारण मौसम साफ था, लेकिन अब बादल छाने से वातावरण में नमी बढ़ गई है। इससे ठंड और ठिठुरन का असर अधिक महसूस हो सकता है।कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। यदि आपके क्षेत्र में बादल छाए हुए हैं या बारिश की संभावना है तो अगले दो दिनों तक कीटनाशक या अन्य दवाओं का छिड़काव रोकना बेहतर रहेगा। बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है।मौसम विभाग का कहना है कि 07 फरवरी के बाद मौसम में सुधार होने की संभावना है और फिर से धूप निकल सकती है। ऐसे में किसान 08 फरवरी के बाद खेतों में खाद-पानी और स्प्रे का कार्य कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

करोड़ों की लागत से बने फुटपाथ पर अतिक्रमण, पैदल यात्रियों को नहीं मिल रही राहत

छत्तीसगढ़ 15 जनवरी (दैनिक खबरनामा) छत्तीसगढ़ जिला मुख्यालय में कांग्रेस भवन से…

U. T. Khader का सख्त रुख सवालों के अधूरे जवाब पर विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

दैनिक कहबरनामा 16 मार्च 2026 Karnataka Legislative Assembly में सोमवार को उस…

विद्याधर नगर के जनसेवक विष्णु प्रताप सिंह ने आदरणीय वसुंधरा राजे सिंधिया से लिया आशीर्वाद, क्षेत्र की सेवा के लिए जताई प्रतिबद्धता

राजस्थान 6 जनवरी (दैनिक खबरनामा)राजस्थान की राजनीति में एक अहम और प्रेरणादायक…

आंध्र प्रदेश श्रीशैलम मंदिर परिसर में नए साल पर डांस, अन्नसत्र के 5 कर्मचारियों पर केस दर्ज

7 जनवरी( दैनिक खबरनामा )आंध्र प्रदेश पुलिस ने श्रीशैलम मल्लिकार्जुन मंदिर से…