चंडीगढ़ 12 फ़रवरी 2026(जगदीश कुमार )चंडीगढ़ नगर निगम कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाले कर्मचारियों के अध्यक्ष सुरेंद्र कागड़ा ने जॉइंट कमिश्नर हिमांशु गुप्ता के कार्यालय में घुसकर अंदर बने रेस्ट रूम में खुद को बंद कर लिया।जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र कागड़ा का आरोप है कि उन्हें और उनके कई साथियों को पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है। उनका कहना है कि बायोमेट्रिक अटेंडेंस में तकनीकी दिक्कतों के कारण कर्मचारियों का वेतन रोका गया है, जबकि वे लगातार नियमित रूप से काम कर रहे हैं। वेतन न मिलने से कर्मचारियों के परिवारों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है और घर चलाना मुश्किल हो गया है।घटना की सूचना मिलते ही निगम प्रशासन ने तुरंत सेक्टर-17 थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक कर्मचारी को बाहर आने के लिए समझाती रही। रेस्ट रूम की बालकनी और शीशे लगे होने के कारण पुलिसकर्मियों ने बाहर से सुरेंद्र से बातचीत की, लेकिन वह वेतन जारी होने का संदेश मिलने तक बाहर आने से इनकार करता रहा। इस दौरान उसने फेसबुक पर लाइव आकर भी अपनी बात रखी।
काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खुलवाया गया और पुलिस ने सुरेंद्र कागड़ा को हिरासत में ले लिया। निगम की शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ प्रिवेंटिव एक्शन लिया गया है और गुरुवार को उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।वहीं, जॉइंट कमिश्नर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि उन्होंने सुबह ही अकाउंट्स विभाग को सैलरी जारी करने के निर्देश दे दिए थे, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारी बाहर आने को तैयार नहीं हुआ

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में तेज रफ्तार थार का कहर कलाग्राम लाइट प्वाइंट पर दो शिक्षकों की मौत, 18 वर्षीय चालक गिरफ्तार

चंडीगढ़ 26 फरवरी 2026( जगदीश कुमार)चंडीगढ़ में एक बार फिर तेज रफ्तार…
Share to :

चंडीगढ़ में घर खरीदने वालों के लिए खुशखबरी 15 साल बाद आएगी नई हाउसिंग स्कीम, सेक्टर 53 में बनेंगे फ्लैट

चंडीगढ़ 10 जनवरी(जगदीश कुमार)चंडीगढ़ में अपने घर का सपना देख रहे लोगों…
Share to :

चंडीगढ़ में बम की धमकी से हड़कंप डॉ. आंबेडकर कॉलेज खाली कराया, सर्च में कुछ नहीं मिला

दैनिक खबरनामा 20 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित डॉ. आंबेडकर कॉलेज…
Share to :

पंजाब को एशियाई हॉकी चैंपियनशिप की मेज़बानी, जालंधर-मोहाली में होंगे मुकाबले

चंडीगढ़ 24 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के…
Share to :