चंडीगढ़ 24 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ पुलिस विभाग में लंबे समय से अटके प्रमोशन अब जल्द ही पूरे होने जा रहे हैं। खासकर डीएसपी रैंक पर पदोन्नति का इंतजार कर रहे इंस्पेक्टरों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। सूत्रों के अनुसार, Chandigarh Police आठ डीएसपी पदों पर प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इनमें से पांच अधिकारियों को नियमित (रेगुलर) डीएसपी बनाया जाएगा, जबकि तीन इंस्पेक्टरों को डीएसपी पद पर पदोन्नत किया जाएगा।बताया जा रहा है कि डीएसपी प्रमोशन से जुड़ी फाइल चीफ सेक्रेटरी स्तर पर मंजूर हो चुकी है। अब यूटी प्रशासन इस प्रस्ताव को Ministry of Home Affairs (एमएचए) के माध्यम से Union Public Service Commission (यूपीएससी) को भेजेगा। यूपीएससी की स्वीकृति मिलते ही करीब छह वर्षों से लंबित प्रमोशन एक साथ जारी कर दिए जाएंगे।दलबीर सिंह, श्रीप्रकाश, मंजू शर्मा, जसविंदर कौर और गुरजीत कौर, जो फिलहाल ओआरपी रैंक पर डीएसपी का कार्यभार संभाल रहे हैं, विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक पूरी होने के बाद नियमित डीएसपी बनेंगे। वहीं, इंस्पेक्टर नीरज सरना, रणजोध सिंह और सुखदीप सिंह को भी सीधे डीएसपी रैंक पर पदोन्नति दी जाएगी। ये अधिकारी वर्ष 2021 से नियमित प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे थे।इस फैसले से न केवल अधिकारियों में उत्साह बढ़ेगा, बल्कि पुलिस प्रशासनिक ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। लंबे समय से रुकी पदोन्नतियों के पूरा होने से विभाग में कार्यकुशलता और मनोबल दोनों में सुधार की उम्मीद है।
You May Also Like
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026
विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश
- Editorial Team
- June 3, 2026
एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए
- Editorial Team
- June 4, 2026