चंडीगढ़ 28 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित बापूधाम पुल पर शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार वॉक्सवैगन कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार चार युवक और एक युवती घायल हो गए। राहत की बात यह है कि सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार कार चालक की पहचान नितेश के रूप में हुई है, जो बलटाना के हरमिलाप नगर का निवासी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार में सवार युवक कथित तौर पर नशे की हालत में थे। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार और नशे के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर तुरंत सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चालक का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पीजीआई चंडीगढ़ में संविदा कर्मियों का आंदोलन उग्र, 4 हजार कर्मचारी 24 घंटे की सामूहिक भूख हड़ताल पर

चंडीगढ़ 8 जनवरी (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन…
Share to :

चंडीगढ़ PGI में टैक्स की बड़ी चूक जीएसटी नियमों की अनदेखी से सरकारी खजाने को 8.06 करोड़ का नुकसान, CAG रिपोर्ट में खुलासा

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में शामिल पोस्ट…
Share to :

चंडीगढ़ में दर्दनाक हादसा प्रिंसिपल सेक्रेटरी के भतीजे की मौत, बाइक दीवार से टकराई

चंडीगढ़ 22 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ के सेक्टर-36 में रविवार सुबह…
Share to :

सेक्टर-26 मंडी में गंदगी पर सख्त कार्रवाई एक कर्मचारी बर्खास्त, दो निलंबित, सफाई कंपनी पर 50 हजार जुर्माना

चंडीगढ़ 15 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित…
Share to :