दैनिक खबरनामा। न्यू चंडीगढ, 23 अगस्त: न्यू चंडीगढ ओमेक्स की लेक रेसिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी (LRWS) में महिलाओं के समूह ने तीज का पर्व पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया।
इस अवसर पर महिलाओं ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर पंजाब के लोक नृत्य गिद्दा और बोलियों पर खूब ठुमके लगाए गए, जिससे पूरे कार्यक्रम में रौनक छा गई।

त्योहार के लिए स्थल को विशेष रूप से सजाया गया था और सावन के झूले भी लगाए गए थे, जिसका सभी ने आनंद लिया।

कार्यक्रम के दौरान मनोरंजन के लिए तंबोला समेत कई अन्य खेल भी आयोजित किए गए।
सोसाइटी की महिलाओं द्वारा विभिन्न लजीज व्यंजनों के फूड स्टॉल भी लगाए गए थे, जिनका मौजूद सभी लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।