चंडीगढ़ 1 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में इंटरनेशनल मैराथन की शुरुआत हो गई है। इस आयोजन में पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। मैराथन के चलते शहर की कई सड़कों पर सुबह 11 बजे तक यातायात बंद रखा गया है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और जारी दिशा-निर्देशों का अनुसरण करने की अपील की है। मैराथन में एक करोड़ रुपये तक के इनाम रखे गए हैं और इसमें 3500 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। सभी फिनिश करने वाले प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाणपत्र और फोटो प्रदान किए जाएंगे।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि जल्द ही साइकिल मैराथन आयोजित करने की योजना है, ताकि अधिक से अधिक बच्चे इसमें भाग ले सकें। उन्होंने हाल ही में होशियारपुर की दो दिवसीय यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि नशा-मुक्त पंजाब का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से यह पहल जनआंदोलन का रूप लेती जा रही है।
राज्यपाल ने बताया कि अब सीमावर्ती जिला पठानकोट का दौरा शेष है, जहां अगले महीने दो दिन का कार्यक्रम तय किया गया है। चंडीगढ़ पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक प्लान की जानकारी नागरिकों से साझा की गई है, ताकि आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में 20 सेकंड में एक्टिवा चोरी, CCTV में कैद वारदात; नाबालिग दिख रहे दो चोरों ने दिया अंजाम

दैनिक खबरनामा 19 मार्च 2026 चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में एक्टिवा चोरी की…
Share to :

सुखना झील के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने उठाए पुलिस जांच पर सवाल

चंडीगढ़ 20 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के कांसल निवासी 25…
Share to :

उत्तर भारत के 8 प्रदेशों के भाजपा नेताओं का चंडीगढ़ में जुटान, ‘महाप्रशिक्षण अभियान 2026’ के तहत विशेष कार्यशाला आज

चंडीगढ़ 16 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ के सेक्टर-33 स्थित Bharatiya Janata Party…
Share to :

चंडीगढ़ में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, हल्लोमाजरा में कबाड़ियों के ढांचे ध्वस्त

दैनिक खबरनामा 16 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन…
Share to :