दैनिक खबरनामा 5 मार्च 2026 गाजियाबाद के आरकेजीआईटी (RKGIT) कॉलेज में 3 अप्रैल को हुए एक शो के दौरान पंजाबी सिंगर Sunanda Sharma के साथ हुई घटना का मामला सामने आया है। शो के दौरान एक छात्र अचानक स्टेज पर चढ़ गया और उनके पैरों में गिर गया, जिससे सिंगर घबरा गईं और कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा।इस घटना के बाद सुनंदा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर कहा कि वह छात्र को माफ करती हैं। उन्होंने बताया कि अचानक सुरक्षा घेरा टूटने से वह डर गई थीं, क्योंकि आजकल कलाकारों के साथ कई तरह की घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में उनकी प्रतिक्रिया स्वाभाविक थी।वहीं छात्र शिवांग पांडे ने भी वीडियो जारी कर कान पकड़कर माफी मांगी। उसने कहा कि वह सिंगर का फैन है और भावनाओं में बहकर स्टेज पर चला गया। उसने सिंगर और कॉलेज प्रशासन से माफी की अपील की।
सुनंदा शर्मा ने कॉलेज प्रशासन से अपील की कि छात्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई न की जाए और नरमी बरती जाए। उन्होंने कहा कि कई बार फैंस का प्यार जताने का तरीका गलत हो जाता है, लेकिन मंशा गलत नहीं होती।सिंगर ने अपने फैंस को संदेश देते हुए कहा कि प्यार और सम्मान जताने का तरीका ऐसा होना चाहिए जिससे किसी को असुविधा न हो। उन्होंने अपने सभी चाहने वालों का धन्यवाद भी किया और कहा कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, वह लोगों के प्यार और आशीर्वाद की बदौलत है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :