दैनिक खबरनामा 5 मार्च 2026 हरियाणा के झज्जर में रविवार को परशुराम भवन के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हो गया। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता और ब्राह्मण महासभा के जिला महासचिव संत सुरेहती व उनके बेटे के साथ मंच पर ही मारपीट की गई। इस दौरान उनका कुर्ता भी फाड़ दिया गया।
संत सुरेहती ने आरोप लगाया कि बादली से कांग्रेस विधायक Kuldeep Vats के भाई ईश्वर और भांजे ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर उन पर हमला किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण चल रहा था, लेकिन अचानक धक्का-मुक्की शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।घटना के बाद गुस्साए सुरेहती मंच पर चढ़ गए और विधायक पर ब्राह्मण समाज के अपमान का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम में जानबूझकर गुंडे बुलाए गए और इसका “ब्याज समेत हिसाब” लिया जाएगा।वहीं, विधायक कुलदीप वत्स ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अगर उनके भाई पर कोई सबूत है तो सामने लाया जाए। उन्होंने लोगों से सच्चाई उजागर करने की अपील की और ऐसे विवादों को समाज के लिए नुकसानदायक बताया।सुरेहती ने यह भी आरोप लगाया कि विधायक का पहले से विवादों का इतिहास रहा है और कार्यक्रम में भी पूर्व विधायक के साथ बदसलूकी की कोशिश की गई। फिलहाल, मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :