दैनिक ख़बरनामा 11 अप्रैल 2026 जालंधर में एक कारोबारी और पंजाब सरकार के मंत्री के बीच विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। मुकेरियां के ट्रॉली कारोबारी मलकीत सिंह की बेटियां भी अब सामने आई हैं और उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।बच्चियों ने बताया कि विवाद के चलते उनका स्कूल जाना बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि परिवार डर के कारण उन्हें स्कूल नहीं भेज रहा, क्योंकि किसी अनहोनी या किडनैपिंग का खतरा बना हुआ है। बच्चियों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील करते हुए कहा कि उनका क्या कसूर है, जो उनकी पढ़ाई छूट रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके ही गांव में जन्मे मंत्री उन्हें धमका रहे हैं और अगर उन्हें कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार मंत्री और विधायक होंगे।यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब कारोबारी मलकीत सिंह ने एक कथित कॉल रिकॉर्डिंग जारी कर मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल पर आरोप लगाए। कारोबारी के मुताबिक, मंत्री ने उससे एक ट्रॉली खरीदी थी, लेकिन उसके 6 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया। साथ ही मंत्री पर कमीशन मांगने और फैक्ट्री में हिस्सेदारी लेने का भी आरोप लगाया गया।वहीं, मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि कारोबारी झूठे आरोप लगा रहा है और यदि उसने ट्रॉली दी है तो वह अपने बच्चों की कसम खाकर यह साबित करे। मंत्री ने यह भी दावा किया कि गांव के लोग भी कारोबारी के खिलाफ हैं और उनका कोई पैसा बकाया नहीं है।इस मामले में सियासी रंग भी गहराता जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा भी कारोबारी के समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने मुकेरियां के हयातपुर स्थित फैक्ट्री पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। बाजवा ने कहा कि वह इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे और संबंधित मंत्री व विधायकों के इस्तीफे की मांग करेंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जालंधर में दर्दनाक हादसा गली में खेल रही 7 साल की बच्ची को कार ने कुचला, मौके पर मौत

दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 जालंधर के गुरु नानकपुरा वेस्ट इलाके में…
Share to :

वैसाखी उत्सव-2026 कलाग्राम में गूंजे लोक रंग, भांगड़ा-गिद्धा पर झूमे दर्शक

दैनिक ख़बरनामा 12 अप्रैल 2026 भारत सरकार के North Zone Cultural Centre…
Share to :

नवीन जयहिंद का सनसनीखेज दावा राघव चड्ढा को अरविंद केजरीवाल के घर बुलाकर पीटा, आंख की चोट का इलाज कराने इंग्लैंड गए

दैनिक खबरनामा 4 अप्रैल 2026 आम आदमी पार्टी के अंदरूनी विवाद को…
Share to :

मोहाली के छह स्पोर्ट्स स्टेडियमों के संचालन का जिम्मा ठेके पर, कोच भर्ती पर 3 करोड़ खर्च करेगा गमाडा

पंजाब 28 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट…
Share to :