दैनिक खबरनामा 17 अप्रैल 2026 पंजाब में गेहूं की खरीद और लिफ्टिंग में देरी से नाराज किसानों ने प्रस्तावित ‘रेल रोको’ आंदोलन को फिलहाल 3 दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने बताया कि विभिन्न किसान संगठनों ने मिलकर सरकार को समस्याओं के समाधान के लिए तीन दिन का समय देने का फैसला लिया है।दरअसल, किसान मजदूर मोर्चा (KMM) और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के आह्वान पर राज्य के 18 जिलों में किसान रेलवे पटरियों पर बैठकर ट्रेनों का चक्का जाम करने वाले थे। किसानों का आरोप है कि सरकार और प्रशासन जानबूझकर गेहूं की खरीद प्रक्रिया में देरी कर रहे हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मंडियों में बारदाने (बोरियों) की कमी और फसल की लिफ्टिंग न होने के कारण किसान कई दिनों से अपनी उपज के साथ इंतजार कर रहे हैं। जगराओं में हुई महापंचायत के बाद किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि नमी के नाम पर किसानों का शोषण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इधर, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि केंद्र सरकार उनकी फसल का एक-एक दाना खरीदेगी। उन्होंने बताया कि भारतीय खाद्य निगम (FCI) को गेहूं खरीद के मानकों में छूट देने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं और इस संबंध में राज्य सरकार को भी पत्र भेजा गया है।केंद्र द्वारा प्रस्तावित छूट के अनुसार, सिकुड़े और टूटे दानों की सीमा 20% तक, चमक खो चुके दानों की सीमा 80% तक और क्षतिग्रस्त दानों की संयुक्त सीमा 6% तक बिना मूल्य कटौती के स्वीकार की जाएगी।
गौरतलब है कि करीब चार महीने पहले भी किसानों ने पंजाब के कई जिलों में रेलवे ट्रैक जाम किए थे, जिसके दौरान अमृतसर, जालंधर, फिरोजपुर और लुधियाना में प्रदर्शन हुए थे। कुछ स्थानों पर पुलिस और किसानों के बीच झड़प की घटनाएं भी सामने आई थीं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :