दैनिक खबरनामा 27 अप्रैल 2026 सदर थाना क्षेत्र में खुद को सरकारी अधिकारी बताकर शराब ठेकों पर धौंस जमाने और बिना पैसे दिए शराब व बीयर लेने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता शराब कारोबारी सौरभ कटोच निवासी हमीरपुर ने बताया कि कुछ लोग खुद को राज्य आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बताकर ठेकों के कर्मचारियों को डराते-धमकाते थे और मुफ्त में शराब ले जाते थे।उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति BMW कार में जबकि दूसरा अन्य गाड़ी में आता था और शराब-बीयर की मांग करता था। 18 अप्रैल को दोपहर करीब दो बजे मट्टनसिद्ध स्थित ठेके पर, 19 अप्रैल को करीब तीन बजे बड़सर क्षेत्र के भिरा स्थित ठेके पर और 24 अप्रैल को शाम करीब साढ़े सात बजे फिर से BMW में आकर ठेके पर पहुंचे।आरोप है कि उन्होंने सेल्समैन को धमकी दी कि मांग पूरी न करने पर ठेके का लाइसेंस रद्द करवा देंगे या झूठे मामलों में फंसा देंगे। डर के चलते कर्मचारियों ने इसकी जानकारी मालिक को दी, जिसके बाद सौरभ कटोच ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल बजट पर बीजेपी का हमला प्रदेश को आर्थिक संकट की ओर धकेल रही कांग्रेस सरकार”

हिमाचल प्रदेश 22 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रदेश…
Share to :

हिमाचल की फार्मा इंडस्ट्री पर बड़ा संकट: 500 दवा कंपनियों पर ताले का खतरा, 50 हजार लोगों के बेरोजगार होने की आशंका

शिमला 1 जनवरी (दैनिक खबरनामा)केंद्र सरकार के हालिया फैसलों के चलते हिमाचल…
Share to :

हिमाचल में ‘राज्य किसान आयोग विधेयक 2026’ पास, किसानों की आय बढ़ाने के लिए बनेगा समर्पित आयोग

दैनिक खबरनामा 2 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के…
Share to :

हिमाचल में प्री-पेड टैक्सी सेवा शुरू, पर्यटकों को मिलेगी सुरक्षित और पारदर्शी किराया व्यवस्था

हिमाचल प्रदेश 21 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों…
Share to :