दैनिक खबरनामा 29 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश में आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार देर शाम कांगड़ा में आयोजित कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जानकारी दी कि पार्टी इस बार युवाओं को भी भरपूर मौका देगी, साथ ही महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का विशेष ध्यान रखा गया है।
सीएम ने बताया कि पालमपुर के सभी प्रत्याशी फाइनल कर दिए गए हैं, जबकि मंडी में 10 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जा चुके हैं। सोलन में भी 11 प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। धर्मशाला में 15 वार्डों के उम्मीदवार तय हो गए हैं, जबकि 2 वार्डों के नाम गुरुवार तक घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बाकी सभी स्थानों पर भी जल्द ही प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी।मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल में आई आपदा के दौरान केंद्र ने आरजीडी बंद कर दी, जिससे राज्य को करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। उन्होंने भाजपा को हिमाचल विरोधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाएगी।उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस नगर निकाय चुनाव चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी, जबकि पंचायत चुनावों में पार्टी सीधे हस्तक्षेप नहीं करेगी। वहीं, पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि चारों नगर निगमों के चुनाव को लेकर टिकट आवंटन पर विस्तृत चर्चा हुई है। पीसीसी अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि सभी जिला अध्यक्षों को बैठक में बुलाया गया था और केवल जीतने की क्षमता रखने वाले उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारा जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हरिपुरधार के CHC डॉक्टर गिरफ्तार चिट्टे की सप्लाई केस में बड़ा खुलासा

दैनिक खबरनामा 6 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में चिट्टे…
Share to :

केंद्र ने सुनी हिमाचल की आवाज़ 249 सड़कों के लिए 2,300 करोड़ मंजूर, अप्रैल से शुरू होंगे काम

शिमला 9 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश के लिए बड़ी राहत की…
Share to :

ऊना में मजदूर संगठनों का जोरदार प्रदर्शन, एमसी पार्क में धरना देकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

हिमाचल प्रदेश 13 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल प्रदेश के…
Share to :

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा आदेश पुलिस में कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल पदोन्नति प्रक्रिया की होगी व्यापक समीक्षा

हिमाचल प्रदेश(जगदीश कुमार)हिमाचल हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल…
Share to :