चंडीगढ़ 7 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेशनल मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नायब सैनी ने “झूठ बोलने का ठेका उठा रखा है” और सरकार लगातार जनता को गुमराह कर रही है।अनुराग ढांडा ने आरोप लगाया कि हरियाणा में जर्जर पुलों के कारण कई खिलाड़ियों की जान चली गई, लेकिन इसके बावजूद सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर पूरी तरह असंवेदनशील बनी हुई है।
ढांडा ने आगे आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार ने करीब 37 हजार खिलाड़ियों की डाइट रोक दी है, जिससे खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इसे सरकार की “खिलाड़ी विरोधी नीति” बताते हुए कहा कि सरकार ने खिलाड़ियों को भूखा रखने जैसा कदम उठाया है।AAP नेता ने मांग की कि सरकार तुरंत खिलाड़ियों की डाइट बहाल करे और खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ठोस नीति लागू करे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :