नई दिल्ली 28 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से सौजन्य मुलाकात कर राज्य में सड़क अधोसंरचना के विकास से जुड़ी अहम मांगें उनके समक्ष रखीं। इस दौरान छत्तीसगढ़ के औद्योगिक, व्यापारिक और यातायात विकास को गति देने वाली कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बिलासपुर बायपास के शीघ्र निर्माण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे शहर के भीतर बढ़ते यातायात दबाव में कमी आएगी और आम नागरिकों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने मुंबई–नागपुर समृद्धि मार्ग के विस्तार को रायपुर तक किए जाने का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि इससे छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख आर्थिक कॉरिडोर से सीधा लाभ मिलेगा और व्यापार, निवेश व रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
उन्होंने भारतमाला परियोजना के अंतर्गत रायपुर–बिलासपुर 6-लेन सड़क मार्ग को स्वीकृति प्रदान करने का भी आग्रह किया। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि यह मार्ग राज्य के दो प्रमुख शहरों को जोड़ने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण कॉरिडोर है, जिसके 6-लेन बनने से यात्रा समय में कमी आएगी, सड़क सुरक्षा बढ़ेगी और औद्योगिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।
केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने उप मुख्यमंत्री द्वारा रखे गए प्रस्तावों को गंभीरता से सुना और सड़क विकास से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देशभर में आधुनिक और मजबूत सड़क नेटवर्क विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है और छत्तीसगढ़ की आवश्यकताओं पर भी प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा।इस मुलाकात को छत्तीसगढ़ में आधारभूत संरचना विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में राज्य की कनेक्टिविटी और आर्थिक प्रगति को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सोना-चांदी में जारी बड़ी गिरावट! MCX पर हफ्ते की शुरुआत में ही कीमतों में भारी क्रैश

नई दिल्ली 16 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली सोना-चांदी की कीमतों…
Share to :

राजस्थान के बूँदी में वार्ड नंबर 43 को मिली विकास की सौगात, बीबनवा रोड पर सड़क उद्घाटन के साथ जनविश्वास का उत्सव

राजस्थान 27 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान। राजस्थान के बूँदी जिले के…
Share to :

न्यूक्लियर इमरजेंसी में काम आने वाली दवा ‘प्रशियन ब्लू’ की खाड़ी देशों में बढ़ी मांग, चंडीगढ़ की कंपनी से 1 करोड़ कैप्सूल की पूछताछ

दैनिक खबरनामा 11 मार्च 2026 परमाणु हमले या रेडियोलॉजिकल आपदा के दौरान…
Share to :

कौशाम्बी में गणतंत्र दिवस पर बड़ा प्रशासनिक लापरवाही का मामला, अमृत सरोवर पर नहीं फहराया तिरंगा, सरकारी निर्देशों की उड़ीं धज्जियाँ

उत्तर प्रदेश 31 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) प्रदेश के कौशाम्बी। देश के…
Share to :