राजस्थान 25 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के कल्याणपुर राज्य में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कल्याणपुर कस्बे के संत श्री राजाराम चिकित्सालय में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक योगेन्द्र देथा के निर्देशन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान चिकित्सालय परिसर में उत्सव का वातावरण देखने को मिला, जहाँ पाँच नवजात बालिकाओं के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बालिका जन्म को बढ़ावा देना तथा समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को सशक्त करना रहा।
इस अवसर पर खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी गुमान सिंह राजपुरोहित, महिला अधिकारिता सुपरवाइज़र सुनीता, अस्पताल इंचार्ज डॉ. द्वारिका प्रसाद शर्मा, डॉ. नरेंद्र सिंह राजपुरोहित एवं डॉ. विनेश चौधरी सहित चिकित्सालय स्टाफ मौजूद रहा।अतिथियों ने बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बेटियाँ समाज की आधारशिला हैं और उनके संरक्षण व सशक्तिकरण के लिए ऐसे कार्यक्रम राज्य स्तर पर निरंतर आयोजित किए जाने चाहिए।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सीआईएसएफ में शामिल होंगे पूर्व अग्निवीर, भूमिका तय करने को बनी आंतरिक समिति

नई दिल्ली 21 जनवरी ( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली।केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा…
Share to :

भदौरा में निर्णायक जनआंदोलन हज़ारों लोग पटरियों पर लेटे, मालगाड़ी रोकी

मध्य प्रदेश 28 जनवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) मध्य प्रदेश रेल सुविधा…
Share to :

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

रियलिटी शोज़ से लेकर आइटम नंबर तक: मलाइका अरोड़ा ने कैसे अपने करियर को संवारा, लग्ज़री लाइफस्टाइल और करोड़ों की कमाई की पूरी कहानी

मुंबई 1 जनवरी (दैनिक खबरनामा )बॉलीवुड की ग्लैमरस और फिटनेस आइकन मानी…
Share to :