नई दिल्ली 3 जनवरी( दैनिक खबरनामा )न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन शनिवार को होने की संभावना है। ऐसे में विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के मुकाबले बेहद अहम माने जा रहे हैं, क्योंकि कई मौजूदा और संभावित खिलाड़ी चयन की दौड़ में शामिल हैं। खास तौर पर विकेटकीपर के चयन को लेकर चर्चाएं तेज हैं।विजय हजारे ट्रॉफी में ऋषभ पंत के बल्ले से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने के बाद उनकी जगह किसी अन्य विकेटकीपर को मौका मिलने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस रेस में झारखंड के कप्तान ईशान किशन को प्रमुख दावेदार माना जा रहा है, हालांकि ध्रुव जुरैल भी उन्हें कड़ी चुनौती दे रहे हैं। वहीं, संजू सैमसन भी वनडे टीम में विकेटकीपर के तौर पर चयन की होड़ में बने हुए हैं।शनिवार को झारखंड और केरल के बीच खेले गए मुकाबले पर सभी की नजरें थीं। इस मैच में ईशान किशन और केएल राहुल, जो इन दिनों वनडे टीम में विकेटकीपर की भूमिका निभा रहे हैं, दोनों से बड़ी पारी की उम्मीद थी। हालांकि चयन से ठीक पहले दोनों ही बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए और प्रभावी प्रदर्शन करने में नाकाम रहे।इसके उलट, केरल की ओर से खेल रहे संजू सैमसन खबर लिखे जाने तक क्रीज पर डटे हुए थे और उनकी पारी चयनकर्ताओं का ध्यान खींच सकती है। ऐसे में विकेटकीपर के चयन को लेकर मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

30 अप्रैल तक पूरा होगा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, लागत करीब 1,900 करोड़ L&T और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अयोध्या। अयोध्या में बन…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :