पंजाब 12 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) Arvind Kejriwal पंजाब दौरे के दौरान अमृतसर स्थित Golden Temple पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेककर वाहेगुरु का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान उनके साथ Bhagwant Mann भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने दरबार साहिब में अरदास कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि वे दरबार साहिब में धन्यवाद देने आए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों दिल्ली की अदालत में एक बड़ा फैसला आया, जिसमें उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया गया। अदालत ने कहा कि इस मामले में मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं।केजरीवाल ने कहा कि यह सब वाहेगुरु की कृपा से ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार वह यहां माथा टेकने आते रहे हैं, लेकिन इस बार खास तौर पर इसलिए आए हैं क्योंकि उन्हें आरोपों से मुक्ति मिली है और उनका सम्मान वापस मिला है।उन्होंने आगे कहा कि जब उनके खिलाफ कार्रवाई हुई थी, तब एक मौजूदा मुख्यमंत्री को रात के अंधेरे में घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अब अदालत के फैसले के बाद वह और उनका परिवार दरबार साहिब में आकर आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं।
You May Also Like
शिरोमणि अकाली दल जिला मोहाली द्वारा आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन
- Vishal
- January 10, 2026