हिमाचल प्रदेश 17 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर में रसोई गैस का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। हालात ऐसे हैं कि यदि मंगलवार तक एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हुई, तो यहां प्रशिक्षण ले रहे करीब 120 खिलाड़ियों को घर भेजना पड़ सकता है। इनमें 60 लड़कियां और 60 लड़के शामिल हैं, जो कबड्डी, बॉक्सिंग सहित विभिन्न खेलों की तैयारी कर रहे हैं।छात्रावास प्रबंधन के अनुसार पहले बैकअप के तौर पर 10 से 15 सिलेंडर उपलब्ध रहते थे, लेकिन अब केवल दो सिलेंडर ही शेष हैं, जो जल्द खत्म हो सकते हैं। ऐसे में भोजन व्यवस्था ठप होने का खतरा बढ़ गया है।प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया कि समस्या की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और जल्द समाधान की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर गैस नहीं मिली, तो खिलाड़ियों को घर भेजना मजबूरी होगी।वहीं जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ब्रिजेंद्र पठानिया ने कहा कि घरेलू गैस की कमी नहीं है, लेकिन कॉमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति में दिक्कत आई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि छात्रावास की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।गैस संकट के चलते खिलाड़ियों की ट्रेनिंग पर असर पड़ने की आशंका है। अब सभी की नजरें प्रशासन पर टिकी हैं कि इस समस्या का समाधान कितनी जल्दी होता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सिरमौर में दर्दनाक बस हादसा, 8 यात्रियों की मौत, कई घायल

सिरमौर 9 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शुक्रवार…
Share to :

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार तेज, लेकिन गगल-कछियारी फोरलेन की अलाइनमेंट पर अनिश्चितता बरकरार

हिमाचल( दैनिक खबरनामा )हिमाचल कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की प्रक्रिया जहां…
Share to :

न्यू ईयर की रात हिमाचल में दहशत, पुलिस थाने के पास जोरदार धमाका; 45 मीटर तक बिखरे कांच, सैलानियों की सुरक्षा बढ़ी

हिमाचल 1 जनवरी (दैनिक खबरनामा )नए साल के स्वागत के दौरान हिमाचल…
Share to :

हिमाचल बजट सत्र में खुलासा जल जीवन मिशन के पैसों से बने 12 रेस्ट हाउस, 26 करोड़ पर केंद्र ने लगाई रोक

हिमाचल प्रदेश 20 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) Himachal Pradesh विधानसभा के…
Share to :