सिरमौर 9 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। हरिपुरधार क्षेत्र के समीप एक निजी बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की भयावहता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।शिमला जा रही बस खाई में समाई प्राप्त विवरण के अनुसार, यह निजी बस कुपवी से शिमला की ओर जा रही थी। दोपहर बाद हरिपुरधार के पास अचानक बस चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क से फिसलकर सैकड़ों फीट नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस में लगभग 30 से 35 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।ग्रामीण बने मसीहा, बचाव कार्य में जुटे हादसे के तुरंत बाद आसपास के गांवों के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कई ग्रामीणों ने घायलों को कंधों और पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक टीमें भी मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन को आगे बढ़ाया।पुलिस ने की मौतों की पुष्टि सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने हादसे में 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और सभी घायलों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। एसपी स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं ताकि स्थिति पर नजर रखी जा सके।घायलों को नाहन रेफर, मंत्री ने जताया शोक हादसे में गंभीर रूप से घायल यात्रियों को संगड़ाह, ददाहू और मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने गहरा शोक व्यक्त किया और नाहन मेडिकल कॉलेज प्रशासन को घायलों के इलाज में कोई कमी न रहने देने के निर्देश दिए।फिलहाल दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तकनीकी व मानवीय पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
You May Also Like
हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’
- Editorial Team
- June 3, 2026
एचआरटीसी कर्मचारियों के पहचान पत्र होंगे अपग्रेड, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
- Vishal
- January 14, 2026
मंडी नगर निगम चुनाव में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस को बड़ा झटका
- Editorial Team
- May 31, 2026
केंद्र से हिमाचल को बड़ी राहत की मांग, रेल व अन्य मेगा परियोजनाओं का पूरा खर्च वहन करे केंद्र राजेश धर्माणी
- Vishal
- January 14, 2026