उत्तर प्रदेश 26 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) उत्तर प्रदेश के बरेली होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की आठ विशेष ट्रेनों में 26 फरवरी से 5 मार्च तक कन्फर्म टिकट उपलब्ध हैं। इन ट्रेनों में हजारों सीटें खाली हैं, जबकि दूसरी ओर नियमित ट्रेनों में इन दिनों लंबी वेटिंग चल रही है। बड़ी संख्या में यात्री ज्यादा किराया देकर नियमित ट्रेनों में तत्काल टिकट बुक करा रहे हैं।रेलवे ने इस बार बरेली रूट से गुजरने वाली 48 से अधिक विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है। इसके साथ ही आठ विशेष ट्रेनों के फेरों में भी बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, विशेष गाड़ियां अक्सर लेटलतीफी का शिकार होती हैं और इनका किराया भी नियमित ट्रेनों की तुलना में अधिक होता है। इसके बावजूद नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट न मिलने पर यात्री विशेष ट्रेनों का रुख कर रहे हैं।जिन विशेष ट्रेनों में सीटें उपलब्ध हैं, उनमें 04021 गोरखपुर-नई दिल्ली, 04513 गोरखपुर-चंडीगढ़, 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल, 05045 लालकुआं-राजकोट, 05301 मऊ-अंबाला और 05005 बढ़नी-अमृतसर शामिल हैं। इसके अलावा 05023 गोमतीनगर-खातीपुरा विशेष और 05060 लालकुआं-कोलकाता विशेष ट्रेन में भी सीटें खाली हैं।रेलवे अधिकारियों के अनुसार अब तक 12 विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है, जबकि अन्य ट्रेनों का संचालन 26 फरवरी से शुरू होगा। अलग-अलग तारीखों में ये विशेष गाड़ियां बरेली होकर गुजरेंगी।पूर्णागिरि जनशताब्दी को मिला नया ठहराव
रेलवे ने टनकपुर-दिल्ली के बीच चलने वाली पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस को 26 फरवरी से मझोला पकड़िया स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर दो मिनट का ठहराव दिया है। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद बृहस्पतिवार को पकड़िया रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।12035 टनकपुर-दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस 26 फरवरी को मझोला पकड़िया स्टेशन पर सुबह 11:59 बजे पहुंचेगी और 12:01 बजे रवाना होगी। वहीं 12036 दिल्ली-टनकपुर जन शताब्दी एक्सप्रेस दोपहर 2:50 बजे पहुंचेगी और 2:52 बजे प्रस्थान करेगी। अन्य स्टेशनों पर ट्रेन का समय पूर्ववत रहेगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

14 जनवरी के बाद बदल सकता है PMO का ठिकाना, सेवा तीर्थ परिसर होगा नया केंद्र

दिल्ली 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा) दिल्ली लगभग एक ऐतिहासिक बदलाव के तहत…
Share to :

सतना में प्रशासन और बस यूनियन के बीच अहम समन्वय बैठक, यातायात व्यवस्था और यात्रियों की सुविधाओं पर हुई चर्चा

मध्य प्रदेश 29 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) मध्य प्रदेश के सतना जिले…
Share to :

माघ मेला 2026 पौष पूर्णिमा पर कम भीड़ के चलते प्रयागराज के प्रमुख रेलवे स्टेशनों से हटाई गईं महाकुंभ जैसी पाबंदियां

उत्तर प्रदेश 5 जनवरी ( दैनिक खबरनामा) प्रयागराज माघ मेला 2026 के…
Share to :

दिल्ली कोर्ट ने पूर्व डिप्टी रेज़िडेंट कमिश्नर के खिलाफ CBI की क्लोज़र रिपोर्ट को मंज़ूरी दी

दिल्ली 4 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) की एक अदालत ने चंडीगढ़ प्रशासन…
Share to :