चंडीगढ़ 11 जनवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को अब हर महीने बिजली बिल मिलेगा। जॉइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (JERC) की गाइडलाइंस के तहत चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (CPDL) ने मंथली बिलिंग सिस्टम लागू कर दिया है। हालांकि इस नई व्यवस्था की शुरुआत के बाद कई उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोगों को बिल देर से मिला, कुछ को बिल मिला ही नहीं और कुछ मामलों में अकाउंट नंबर बदलने से भुगतान में दिक्कतें आईं।
CPDL के डायरेक्टर अरुण कुमार वर्मा ने दैनिक ट्रिब्यून से विशेष बातचीत में बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं को देखते हुए बिजली बिल जमा करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी से बढ़ाकर 17 फरवरी 2026 कर दी गई है।उन्होंने बताया कि जनवरी माह का एक महीने का बिल जारी किया गया था, लेकिन कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि उन्हें बिल प्राप्त नहीं हुआ। कुछ उपभोक्ताओं को अकाउंट नंबर बदलने के कारण भुगतान प्रक्रिया में भी परेशानी झेलनी पड़ी।वर्मा ने कहा कि तकनीकी कारणों से आई समस्याओं को दूर किया जा रहा है और उपभोक्ताओं को बिल भुगतान के लिए पर्याप्त समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता CPDL की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे के माध्यम से ऑनलाइन बिल जमा कर सकते हैं।उन्होंने यह भी कहा कि मंथली बिलिंग सिस्टम से पारदर्शिता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं के लिए अपने मासिक बिजली खर्च पर नजर रखना आसान होगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

590 करोड़ घोटाला हरियाणा के सरकारी धन में धोखाधड़ी, अधिकारियों पर केस; तीन शहरों में एसीबी के छापे

चंडीगढ़ 27 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के सरकारी विभागों…
Share to :

मोबाइल और सोशल मीडिया पारिवारिक रिश्तों में ला रहे दूरी राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया

चंडीगढ़ 29 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़…
Share to :

मानहानि मामले में सुखबीर सिंह बादल को व्यक्तिगत पेशी से छूट, अगली सुनवाई 27 फरवरी को

चंडीगढ़ 16 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ स्थानीय अदालत ने सोमवार को…
Share to :

चंडीगढ़ नगर निगम के डॉग शेल्टर में लापरवाही और क्रूरता उजागर, 60 दिन कैद रही गर्भवती कुतिया ने खाया अपना पिल्ला

चंडीगढ़ 24 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा संचालित डॉग…
Share to :