चंडीगढ़ 18 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में मंगलवार को सेक्टर-38 लाइट पॉइंट के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हिमाचल रोडवेज की बस और स्कॉर्पियो कार के बीच जोरदार टक्कर में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस की पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।हादसे के कारण सेक्टर-38 लाइट पॉइंट पर काफी दूर तक जाम लग गया। पुलिस की 2-3 पीसीआर गाड़ियां मौके पर तैनात रहीं और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक को सामान्य किया गया। इस दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अमन ने बताया कि घायल उसका चाचा किशोर कुमार है, जो फाइनेंस का काम करता है और ड्डूमाजरा कॉलोनी में रहता है। वह किसी काम से जा रहा था, तभी सामने से आ रही हिमाचल नंबर की बस ने टक्कर मार दी।अमन के अनुसार, स्कॉर्पियो कार करीब 3 महीने पहले ही खरीदी गई थी, जो इस हादसे में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पीएम सूर्य घर योजना चंडीगढ़ में जागरूकता शिविरों के दौरान 79 लोगों ने कराया पंजीकरण

चंडीगढ़ 16 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में 10 से 15 फरवरी…
Share to :

चंडीगढ़ में 2026-27 की नई एक्साइज पॉलिसी लागू पलसोरा का ठेका सबसे महंगा, सेक्टर-41 सबसे सस्ता

चंडीगढ़ 11 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ प्रशासन ने वर्ष 2026-27…
Share to :

19 जनवरी से स्कूलों में फिर शुरू होंगी नियमित कक्षाएं, शीतकालीन प्रतिबंध हटे

चंडीगढ़ 18 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़।यूटी शिक्षा विभाग ने कड़ाके की ठंड…
Share to :

न्यू ईयर पर चंडीगढ़ में नशे में ड्राइविंग के मामले घटे, पंचकूला में बढ़ोतरी

चंडीगढ़ 3 जनवरी( जगदीश कुमार) नववर्ष के जश्न के दौरान इस बार…
Share to :