चंडीगढ़ 18 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में मंगलवार को सेक्टर-38 लाइट पॉइंट के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हिमाचल रोडवेज की बस और स्कॉर्पियो कार के बीच जोरदार टक्कर में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस की पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।हादसे के कारण सेक्टर-38 लाइट पॉइंट पर काफी दूर तक जाम लग गया। पुलिस की 2-3 पीसीआर गाड़ियां मौके पर तैनात रहीं और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक को सामान्य किया गया। इस दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अमन ने बताया कि घायल उसका चाचा किशोर कुमार है, जो फाइनेंस का काम करता है और ड्डूमाजरा कॉलोनी में रहता है। वह किसी काम से जा रहा था, तभी सामने से आ रही हिमाचल नंबर की बस ने टक्कर मार दी।अमन के अनुसार, स्कॉर्पियो कार करीब 3 महीने पहले ही खरीदी गई थी, जो इस हादसे में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में बनेगा पहला सरकारी ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर, टाटा-महिंद्रा को भेजा गया ईओआई

चंडीगढ़ 5 फरवरी 2026 ( जगदीश कुमार) चंडीगढ़। शहर में ड्राइविंग प्रशिक्षण…

शिवालिक की हरियाली खतरे में शोध में खुलासा, जैव विविधता के सामने अस्तित्व का संकट

चंडीगढ़ 22 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़।कभी घने जंगलों और समृद्ध वन्य…

1 अप्रैल से चंडीगढ़ में बढ़ेंगी पानी, कूड़ा और किराये की दरें 5% से 10% तक महंगाई का असर

चंडीगढ़ 24 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में नए वित्तीय वर्ष…

पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति क्या ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनेगी गेम-चेंजर

चंडीगढ़ 2 जनवरी संपादकीय (हितेश)भारत जैसे कल्याणकारी देश में स्वास्थ्य सेवाएं हमेशा…