चंडीगढ़ 10 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) शहर में कारोबारियों से गैंगस्टरों के नाम पर रंगदारी मांगने और धमकाने की घटनाओं के बीच अब एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-11 स्थित मशहूर केमिस्ट शॉप कुमार एंड कंपनी और कुमार ब्रदर्स को गैंगस्टरों द्वारा निशाना बनाए जाने की आशंका के बाद पुलिस अलर्ट पर आ गई है। संभावित फायरिंग की आशंका को देखते हुए पिछले तीन दिनों से दोनों दुकानों के बाहर पीसीआर तैनात की गई है, जबकि आसपास सादी वर्दी में पुलिसकर्मी निगरानी कर रहे हैं।सेक्टर-11 थाना प्रभारी जसपाल सिंह भुल्लर के अनुसार फिलहाल इस मामले में किसी प्रकार की औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन पुलिस को मिले इनपुट के आधार पर एहतियाती कदम उठाए गए हैं।सोनीपत से गिरफ्तार आरोपी से मिला इनपुटपुलिस को यह अहम सूचना हाल ही में सोनीपत से गिरफ्तार गोल्डी बराड़ गैंग के एक गुर्गे से पूछताछ के दौरान मिली। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि सेक्टर-11 की इन दोनों दुकानों को निशाना बनाने की योजना बनाई गई थी। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने तुरंत सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।दुकान मालिक के बेटे को पहले भी मिली थी धमकीदुकान के मालिक के बेटे शरुण ने बताया कि पुलिस खुद उनके पास पहुंची और संभावित खतरे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले उनके दुकान के नंबर पर एक वॉयस रिकॉर्डिंग आई थी, जिसमें कहा गया था, “बहुत पैसा कमा लिया, अब टैक्स देने का समय आ गया है।” शरुण के अनुसार उन्होंने उस कॉल का कोई जवाब नहीं दिया और नंबर तुरंत ब्लॉक कर दिया। बाद में उन्होंने इस बारे में पूर्व एसएसपी और सेक्टर-11 थाना प्रभारी से भी मुलाकात की थी।विदेशी नंबरों से कॉल, व्हाट्सएप पर ‘GB’ लिखा प्रोफाइल
शरुण ने बताया कि हाल ही में पुलिस ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें किसी तरह की धमकी मिली है। इसके बाद उन्होंने अपनी ब्लॉक लिस्ट में मौजूद तीन विदेशी नंबर पुलिस को दिए। इनमें से एक नंबर के व्हाट्सएप प्रोफाइल पर ‘GB’ लिखा हुआ था, जिससे कई बार कॉल आई थी। उसी नंबर से भेजी गई रिकॉर्डिंग में रंगदारी की धमकी दी गई थी। शरुण का कहना है कि ‘GB’ का इशारा गोल्डी बराड़ की ओर हो सकता है।पहले भी मांगी जा चुकी है रंगदारी
कुमार ब्रदर्स से रंगदारी मांगने का यह पहला मामला नहीं है। वर्ष 2018 में गैंगस्टर संपत नेहरा ने कंपनी के डायरेक्टर को व्हाट्सएप कॉल कर तीन करोड़ रुपये की मांग की थी। उस समय सेक्टर-11 थाने में मामला दर्ज हुआ था और कारोबारियों को सुरक्षा भी दी गई थी।शहर में बढ़ रहा रंगदारी का खतरा पिछले कुछ महीनों में चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में कारोबारियों को निशाना बनाने की घटनाएं बढ़ी हैं। सेक्टर-36डी निवासी कारोबारी से 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था। इसके अलावा सेक्टर-32 की सेवक फार्मेसी और सेक्टर-21 में एक बिल्डर के घर पर फायरिंग कर रंगदारी मांगी गई थी।दिसंबर में सेक्टर-37 के एक शराब कारोबारी से एक करोड़ रुपये की मांग की गई थी, जबकि नवंबर में मोहाली के एक होटल कारोबारी के घर के बाहर भी फायरिंग की घटना हुई थी। इन घटनाओं के बाद शहर में कारोबारियों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है और पुलिस लगातार निगरानी बढ़ा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में दिनदहाड़े गैंगस्टरों से मुठभेड़, 11 राउंड फायरिंग 2 बदमाश घायल, ASI की छाती में लगी गोली

चंडीगढ़ 21 जनवरी ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में बुधवार को पुलिस…
Share to :

चंडीगढ़ में होली पर खूनी वारदात तीन युवकों की अलग-अलग घटनाओं में हत्या, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

चंडीगढ़ 5 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) होली के दिन चंडीगढ़ में…
Share to :

सेक्टर-29 डी में तेज़ हवाओं का कहर विशाल पेड़ गिरा, दो कारें क्षतिग्रस्त, कई बिजली के खंभे धराशायी

चंडीगढ़ 23 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़।शुक्रवार सुबह तेज़ रफ्तार हवाओं और भारी…
Share to :

सीबीआई का शिकंजा चंडीगढ़ मार्केट कमेटी के पूर्व सचिव मनोज शर्मा पर आय से अधिक संपत्ति का मामला, कोर्ट में दाखिल हुई चार्जशीट

चंडीगढ़ 24 जनवरी 2026 ( जगदीश कुमार) चंडीगढ़।केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने…
Share to :