चंडीगढ़ 21 जनवरी ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में बुधवार को पुलिस और गैंगस्टरों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। पंजाब में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के दबाव के बाद चंडीगढ़ में दाखिल हुए दो गैंगस्टरों को पुलिस ने घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। करीब 11 राउंड फायरिंग में इलाके में अफरा-तफरी मच गई।मुठभेड़ के दौरान एक गोली ASI संजय की छाती पर लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट होने की वजह से उनकी जान बच गई। घायल ASI को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ASI की बहादुरी और सतर्कता से बड़ा नुकसान टल गया।जवाबी फायरिंग में दोनों गैंगस्टर गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया और हथियार बरामद किए। घायल बदमाशों को भी पुलिस निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पंजाब में कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित थे और ऑपरेशन प्रहार के बाद चंडीगढ़ में छिपने की फिराक में थे।
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को सील कर दिया गया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि गैंगस्टरों को स्थानीय स्तर पर किसी तरह की मदद तो नहीं मिल रही थी।पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। चंडीगढ़ पुलिस ने साफ किया है कि शहर में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सुखना झील के सूखने पर CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी, बिल्डर माफिया–नौकरशाहों की मिलीभगत पर जताई चिंता

चंडीगढ़ 21 जनवरी (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ की पहचान मानी जाने वाली सुखना…

पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों पर गन कल्चर व नशा प्रमोट करने के आरोप, FIR दर्ज करने की मांग

चंडीगढ़ 22 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ पंजाबी संगीत जगत के चर्चित गायक…

गरीब मरीज निधि घोटाले में CBI कोर्ट सख्त, PGI के दो बर्खास्त कर्मचारियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

चंडीगढ़ 6 जनवरी (जगदीश कुमार)सीबीआई की विशेष अदालत ने पीजीआईएमईआर (PGI) से…

चंडीगढ़ कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, 28 जून तक करें आवेदन; पहली बार लागू हुआ OBC आरक्षण

दैनिक खबरनामा । चंडीगढ़ 18 जून : शहर के कॉलेजों में स्नातक…