चंडीगढ़ 23 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़।शुक्रवार सुबह तेज़ रफ्तार हवाओं और भारी बारिश के चलते सेक्टर-29 डी में एक विशाल पेड़ अचानक गिर पड़ा। हादसे में सड़क किनारे खड़ी दो कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि पेड़ गिरने से कम से कम दस बिजली के खंभे भी उखड़ गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और यातायात प्रभावित हो गया।स्थानीय निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में मौजूद कई पुराने और जर्जर पेड़ों को लेकर वे लंबे समय से प्रशासन को आगाह करते आ रहे थे। लोगों का कहना है कि इन पेड़ों से जान-माल का खतरा बना हुआ था, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, जिसका खामियाजा आज इस हादसे के रूप में सामने आया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इसके बाद नगर निगम के कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और गिरे हुए पेड़ को काटकर हटाने का कार्य शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद सड़क को यातायात के लिए साफ किया गया।तेज़ हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई, जिसे बहाल करने के लिए बिजली विभाग की टीमें मरम्मत कार्य में जुटी रहीं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास न रुकें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित विभागों को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

यूट्यूब सब्सक्राइबर बढ़ाने के लालच में देश की सुरक्षा से खिलवाड़, बांग्लादेश को बेचीं 219 ई-मेल आईडी; उन्हीं से भेजी गईं बम धमकियां

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 8 जून 2026:  देशभर के स्कूलों, अदालतों, सरकारी कार्यालयों…

पंजाब ग्रामीण आजीविका मिशन भर्ती पर बवाल, सुनील जाखड़ ने आप सरकार को कठघरे में खड़ा किया, निष्पक्ष जांच की मांग

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 29 जुलाई:  पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में हुई…

पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई दो वरिष्ठ IAS अधिकारी सस्पेंड, विभागों में फेरबदल

चंडीगढ़ 8 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने प्रशासनिक…

ट्राइसिटी में अवैध हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़, पाकिस्तान कनेक्शन उजागर

दैनिक खबरनामा 7 मई 2026 चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने ट्राइसिटी…