चंडीगढ़ 6 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। शहर में एक बार फिर गैंगस्टरों के नाम पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-36डी निवासी एक कारोबारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगते हुए धमकी दी गई है। आरोपी ने विदेशी नंबरों से व्हाट्सऐप कॉल कर पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। मामले की शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-36 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में कारोबारी लोहित बंसल ने बताया कि 1 जनवरी से 14 फरवरी के बीच उन्हें कई बार व्हाट्सऐप कॉल आईं। ये कॉल विदेशी नंबरों से की गई थीं। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य हैरी बॉक्सर बताया और 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपी ने कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा और गंभीर अंजाम भुगतना लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर कारोबारी ने सेक्टर-36 थाना पुलिस से संपर्क किया और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने कॉल के समय और नंबरों की जानकारी भी पुलिस को दी है।पुलिस ने शिकायत और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी हैरी बॉक्सर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस विदेशी नंबरों से की गई कॉल की तकनीकी जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कॉल कहां से और किस नेटवर्क के जरिए की गई। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
You May Also Like
पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी भेजने की आरोपी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को हाईकोर्ट से राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज
- Vishal
- March 11, 2026
शैक्षणिक संस्थानों में ‘प्रधानी’ संस्कृति पर हाईकोर्ट सख्त, पंजाब सरकार को दो माह में निर्णय का आदेश
- Vishal
- February 24, 2026
328 श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप लापता मामला सुखबीर बादल पहुंचे पुलिस मुख्यालय, बोले- मुझे गिरफ्तार करो, परिवार को परेशान मत करो
- Vishal
- February 5, 2026
IDFC First Bank के 590 करोड़ फ्रॉड की आंच 2000 खाते फ्रीज, चंडीगढ़ पुलिस हवलदार का सैलरी अकाउंट भी सील
- Vishal
- February 26, 2026