चंडीगढ़ 6 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। शहर में एक बार फिर गैंगस्टरों के नाम पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-36डी निवासी एक कारोबारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगते हुए धमकी दी गई है। आरोपी ने विदेशी नंबरों से व्हाट्सऐप कॉल कर पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। मामले की शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-36 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में कारोबारी लोहित बंसल ने बताया कि 1 जनवरी से 14 फरवरी के बीच उन्हें कई बार व्हाट्सऐप कॉल आईं। ये कॉल विदेशी नंबरों से की गई थीं। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य हैरी बॉक्सर बताया और 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपी ने कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा और गंभीर अंजाम भुगतना लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर कारोबारी ने सेक्टर-36 थाना पुलिस से संपर्क किया और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने कॉल के समय और नंबरों की जानकारी भी पुलिस को दी है।पुलिस ने शिकायत और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी हैरी बॉक्सर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस विदेशी नंबरों से की गई कॉल की तकनीकी जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कॉल कहां से और किस नेटवर्क के जरिए की गई। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

महिला दिवस पर पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान महिलाओं को हर महीने ₹1000 प्रोत्साहन राशि देने की तैयारी

चंडीगढ़ 8 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय महिला…

गैस संकट से जूझ रही वेडिंग इंडस्ट्री: कैटरर्स पर ‘करो या मरो’ की नौबत, 50% तक गिरा कारोबार

दैनिक खबरनामा 3 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में गैस की भारी किल्लत ने…

सेक्टर-9 चंडीगढ़ मर्डर केस प्रॉपर्टी विवाद में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, महिला साजिशकर्ता समेत 8 गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा 5 मई 2026चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह…

उत्साह और उमंग से गूंजा सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव ‘झंकार’

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 17 अक्टूबर: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’…