चंडीगढ़ 12 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) राजस्थान परिषद चंडीगढ़ एवं श्री राधा माधव सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में चार जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। बैंड-बाजा और बारात के पारंपरिक माहौल के बीच दूल्हा-दुल्हनों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर सात फेरे लिए और “हम तुम्हारे हैं सनम” की भावना को साकार किया।समारोह में समाज के प्रबुद्ध जन, गणमान्य अतिथि और परिजनों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। पूरे आयोजन में भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों की सुंदर झलक देखने को मिली।आयोजकों ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह का उद्देश्य समाज में सादगी और सहयोग की भावना के साथ विवाह संस्कार को बढ़ावा देना है, ताकि जरूरतमंद परिवारों को भी सम्मानपूर्वक अपने बच्चों का विवाह कराने का अवसर मिल सके।उन्होंने जानकारी दी कि इस आयोजन का पूरा खर्च राजस्थान परिषद चंडीगढ़ और श्री राधा माधव सेवा ट्रस्ट ने आधा-आधा वहन किया। इसके अलावा नवविवाहित जोड़ों को नए घर की स्थापना के लिए आवश्यक घरेलू सामान भी उपलब्ध कराया गया, ताकि वे अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत आत्मविश्वास और सम्मान के साथ कर सकें।इस सामाजिक पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज सेवा की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया। आयोजन को सफल बनाने में राज किशोर, अनिल बागड़ी, भूपिंदर कुमार और पी. के. शर्मा के प्रयास विशेष रूप से सराहनीय रहे।
You May Also Like
चंडीगढ़ को मिलीं 25 नई ई-बसें, अब हर 10 मिनट में मिलेगी बस सेवा
- Vishal
- February 14, 2026
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की सख्त कार्रवाई, धनास के स्मॉल फ्लैट्स में चला बेदखली अभियान
- Vishal
- January 21, 2026
चंडीगढ़ सेक्टर-26 सब्ज़ी मंडी में दिनदहाड़े 4 लाख की चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस
- Vishal
- February 7, 2026
सेक्टर-33 डकैती मामला 8 साल बाद भी नहीं सुलझी डेढ़ करोड़ की लूट, पुलिस ने अदालत में दी अनट्रेस रिपोर्ट
- Vishal
- February 22, 2026
Author
You May Also Like
मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू का बड़ा आरोप विकास कार्यों में जानबूझकर डाली जा रही रुकावट, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील
- Vishal
- December 26, 2025
चंडीगढ़ जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप
- Vishal
- December 26, 2025
अमित शाह के रीवा दौरे की सुरक्षा व्यवस्था पर उप स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान को दी बधाई
- Vishal
- December 26, 2025
गमाडा अधिकारियों की नाक के नीचे फल-फूल रही अवैध कॉलोनियां, झामपुर-मनाना रोड बना अवैध निर्माण का गढ़
- Vishal
- December 29, 2025